रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड कमाई की है. बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी ये फिल्म ओटीटी पर बी आ चुकी है, लेकिन यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जमी हुई है और अच्छा खासा पैसा कमा रही है. हालांकि ये पहले ही ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और थिएटर में इसकी कमाई खत्म होने वाली है.
इन सबके बीच इस फिल्म ने हाल ही में, इसने थिएटर में शानदार दसवां हफ्ता पूरा किया, जिससे इसकी कमाई में कुछ लाख और जुड़ गए. इसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म को 70वें दिन के एंड तक घरेलू कमाई से तगड़ा रिटर्न मिला है.
दसवें हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ ने किया कमाल
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में लगभग हर बड़ी कामयाबी हासिल की है, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर थमने के मूड में नहीं है. हाल के दिनों में, शायद ही कोई हिंदी फिल्म बड़े पर्दे पर 10 हफ़्ते तक टिकी हो, लेकिन रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई ड्रामा ने अपने दसवें हफ़्ते में भी लगभग 71 लाख कमाए हैं. कुल मिलाकर, इसने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 894.48 करोड़ की ज़बरदस्त नेट कमाई की है, जो 1055.48 करोड़ ग्रॉस के बराबर है
हर हफ़्ते का कलेक्शन (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक) इस तरह है:
- पहला हफ्ता – 218 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ़्ता – 261.5 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ़्ता – 189.3 करोड़ रुपये
- चौथा हफ़्ता – 115.7 करोड़ रुपये
- पांचवा हफ़्ता – 56.35 करोड़ रुपये
- छठा हफ़्ता – 28.95 करोड़ रुपये
- सातवां हफ़्ता – 16.25 करोड़ रुपये
- आठवां हफ़्ता – 5.97 करोड़ रुपये
- नौंवा हफ़्ता – 1.75 करोड़ रुपये
- दसवां हफ़्ता – 71 लाख रुपये
- कुल कलेक्शन- 894.48 करोड़ रुपये
‘धुरंधर’ ने कितना कमाया मुनाफा?
‘धुरंधर’ को लगभग 225 करोड़ के बजट में बनाया गया था. इस लागत के मुकाबले, इसने अब तक 894.48 करोड़ नेट कमा डाले हैं जिससे 669.48 करोड़ का ज़बरदस्त रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (आरओआई) मिला है जोकि 297.54% रिटर्न के बराबर है. ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपर डुपर हिट का टैग हासिल कर चुकी है.
‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
बता दें कि, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने इंडिया में 1055.48 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. वहीं ओवरसीज़ में, इसने 299 करोड़ का कलेक्शन किया. दोनों को मिलाकर ‘धुरंधर’ का 70-दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1354.48 करोड़ का ज़बरदस्त ग्रॉस है, जो इसे एक भाषा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.