Dhurandhar 2 Teaser Review: बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर ने पहले ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी, जिसमें रणवीर खून से लथपथ और बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे थे।
हालांकि, टीजर आने के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई है और मेकर्स को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दर्शकों को क्यों नहीं लगा टीजर खास?
19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। टीजर की शुरुआत धमाकेदार है, लेकिन दर्शकों की निराशा की वजह इसका कंटेंट है। पूरे टीजर में रणवीर सिंह ही छाए हुए हैं। उनका ‘ए’ सर्टिफिकेट वाला हिंसक अंदाज साफ दिख रहा है।
फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, लेकिन टीजर में उन्हें महज एक-एक शॉट तक सीमित कर दिया गया है।
फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, लेकिन टीजर में उन्हें महज एक-एक शॉट तक सीमित कर दिया गया है।
सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर है कि टीजर में नया कुछ भी नहीं है। यह वही सीन है जो ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के पोस्ट-क्रेडिट में दिखाया गया था। मेकर्स ने ल्यारी पर हमजा का कब्जा और ‘बड़े साहब’ का सस्पेंस बरकरार रखा है, लेकिन फैंस को कुछ ताजी झलकियां चाहिए थीं।
जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, कमेंट सेक्शन शिकायतों से भर गया। फैंस ने मेकर्स पर ‘आलस’ दिखाने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने लिखा कि टीजर में ही दम नहीं, मूवी कैसी होगी? एक ने लिखा कि ये क्या मजाक है? जो थिएटर में देख चुके थे, वही दोबारा दिखा दिया। टीजर का मतलब कुछ नया दिखाना होता है, हमें चूना लगा दिया गया है।
फैंस ने निराश होकर लिखा भाई, कम से कम अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के कुछ नए सीन्स तो डाल देते।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.