Dhurandhar 2: मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म के दूसरे पार्ट में एक्ट्रेस सारा अर्जुन के किरदार यलीना जमाली को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां पहले पार्ट में उनका किरदार काफी शानदार और यादगार रहा है। वहीं दूसरे पार्ट में वह उतनी दमदार परफॉर्मेंस छोड़ने में सफल नहीं हो पाया है।
पहले पार्ट में यलीना ने जीत लिया था दर्शकों का दिल
फिल्म के पहले पार्ट में यलीना के किरदार में कई तरह के कैरेक्टर को देखने मिला था। एक दबाव में जीने वाली लड़की से लेकर प्यार में बगावत करने वाली मजबूत औरत तक, हर पहलू को सारा अर्जुन ने प्रभावी ढंग से निभाया था। जमील जमाली की बेटी और हमजा की लवर के रूप में उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा बना था।
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में यलीना को बंदूक थामे दिखाया गया था, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी, कि इस बार उनका किरदार और ज्यादा दमदार और एक्शन से भरपूर देखने को मिलेगा। दर्शकों को लगा था कि वह कहानी में एक मजबूत मोड़ लेकर आएंगी।
फिल्म में क्यों फीका पड़ा किरदार
हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। यलीना का किरदार इस बार सीमित नजर आता नजर आया है और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी काफी कम है। हमजा की पत्नी बनने के बाद उनका किरदार कमजोर दिखाया गया है, जहां वह एक घरेलू महिला और मां के रोल में सिमटकर रह जाती हैं। यहां तक कि हमजा की सच्चाई सामने आने के बाद भी वह उसके साथ खड़ी नजर आती हैं।
फिल्म की कहानी हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी के जासूसी सफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक्शन और सस्पेंस भरपूर है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है, लेकिन यलीना का किरदार इस बार कहानी में उतना असर नहीं छोड़ पाता जितनी उम्मीद की जा रही थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.