Video Viral: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच फिल्म की सफलता के जश्न के दौरान रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
सक्सेस पार्टी में रणवीर और संजय ने जमाया रंग
फिल्म की शानदार कमाई के बाद दोनों स्टार्स पहली बार एक साथ पब्लिक इवेंट में नजर आए। मुंबई के एक हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में जैसे ही फिल्म का सबसे फेमस गाना आरी- आरी बजा, रणवीर सिंह और संजय दत्त खुद को रोक नहीं पाए और अचानक डांस करने लगे। इस अनप्लान्ड परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी एंटरटेन कर दिया।
फिल्म में किरदारों ने भी जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जबकि रणवीर सिंह भारतीय जासूस हमजा अली माजरी के रोल में नजर आए हैं। दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन की तुलना में काफी ज्यादा है। महज 10 दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ओवरसीज मार्केट से 296 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1226.44 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.