Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही एक बड़े सिनेमाई इवेंट में बदल गई है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है। इसी बीच अब एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म पाकिस्तान में लीक हो चुकी है। इस फिल्म को वहां पर पहले से ही बैन किया गया था। लेकिन वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि वहां पर फिल्म लीक हो गई है।
क्या सच में पाकिस्तान में लीक हुई फिल्म
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने इस चर्चा को हवा मिल गई है। वीडियो में एक टीवी स्क्रीन पर फिल्म का सीन चलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि लाहौर में लोग इस फिल्म को पायरेसी के जरिए देख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। बस इस वीडियो के वायरल होने पर ऐसा दावा किया जा रहा है।
पाकिस्तान में बैन के बावजूद दिख रहा क्रेज
फिल्म को पाकिस्तान और मिडल ईस्ट के कई हिस्सों में बैन किया गया है, क्योंकि इसमें वहां की सच्चाइयों को दिखाया गया है। इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले पार्ट को भी वहां काफी देखा गया था और अब दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर की अपनी राय
वीडियो सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई लोग पाकिस्तान के दर्शकों पर तंज कसते नजर आए। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फिल्म देखने के बाद टीवी संभालकर रखना, वहीं कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में फिल्म भारत से पहले ही पहुंच गई है।
‘धुरंधर 2’ की कहानी एक भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के बीच रहकर उनकी साजिशों को नाकाम करने की कोशिश करता है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.