Dhurandhar 2 Authenticity: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। एक तरफ जहां दर्शक किरदार और कहानी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म में दिखाई गई कहानी कितनी हकीकत पर आधारित है और कितनी काल्पनिक है। इसी बीच फिल्म से जुड़े कर्नल भूपेंद्र शाही ने इसकी ऑथेंटिसिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कर्नल भूपेंद्र शाही ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया कंटेंट काफी हद तक वास्तविकता के करीब है। उन्होंने बताया कि सिनेमा में कहानी को प्रभावी बनाने के लिए कुछ चीजों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ में जासूसी से जुड़े कई पहलू असल घटनाओं से प्रेरित हैं।
रियल जासूस की कहानी ने सबके चौंका दिया
कर्नल भूपेंद्र शाही ने बातचीत के दौरान एक असली जासूस की कहानी के बारे में भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनका एक रिक्रूट सीमा पार जाकर महीनों तक पीओके में रहा है। उसका काम वहां से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना था। इस दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए वहां निकाह किया, मदरसे में रहा और खुद को गूंगा तक दिखाया था।
कर्नल के मुताबिक, मिशन के दौरान वह जासूस एक बार एक्सपोज भी हो गया था, लेकिन वहां रहने वाली महिला ने उसकी मदद की थी। तय समय पर वह सीमा पार नहीं कर पाया, लेकिन अपनी समझदारी से बाद में सुरक्षित वापस लौट आया। उसने महत्वपूर्ण जानकारी अपने शरीर में छिपाकर लाई, जिसे बाद में डॉक्टर्स की मदद से बाहर निकाला गया।
फिल्म में कर्नल भूपेंद्र शाही की क्या है भूमिका
कर्नल भूपेंद्र शाही ने बताया कि उन्होंने फिल्म में मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। उनका मेन काम डेटा जुटाना, रक्षा और गृह मंत्रालय से समन्वय करना और फिल्म को ज्यादा से ज्यादा रियलिस्टिक बनाना था। हालांकि, सुरक्षा कारणों से उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह का डेटा इस्तेमाल किया गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.