Dhurandhar 2 Cancelled : दिल्ली-एनसीआर के DLF मॉल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे सैकड़ों दर्शकों को न केवल निराशा हाथ लगी। आपको बता दें, फिल्म का फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद इंटरवल हुआ, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी सेकंड हाफ शुरू नहीं हो सका। जिसके कारण लोगों ने आधी रात हंगामा शुरू कर दिया।
मॉल के मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाइट शो शुरू हुआ था। दर्शकों ने फिल्म के फर्स्ट हाफ का भरपूर आनंद लिया, लेकिन समस्या तब शुरू हुई जब इंटरवल खत्म होने का समय आया। नियम के अनुसार 15-20 मिनट के ब्रेक के बाद फिल्म का सेकंड हाफ शुरू होना चाहिए था, लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी स्क्रीन काली पड़ी रही। जिसे लेकर फैंस का गुस्सा बेकाबू हो गया।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हंगामा
DLF मॉल में मौजूद दर्शकों का आरोप है कि उन्हें काफी देर तक बिना किसी ठोस जानकारी के इंतजार कराया गया। जब शो शुरू नहीं हुआ, तो उन्होंने मॉल में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
बिगड़ते हालात को देखते हुए तत्काल थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मॉल प्रबंधन और दर्शकों के बीच गंभीर स्थिति को संभाला। प्रोजेक्टर या सिस्टम में आई गंभीर तकनीकी खराबी के कारण फिल्म का प्रदर्शन जारी रखना संभव नहीं था।
‘धुरंधर 2’ के कई नॉन-हिंदी शोज अचानक हुए कैंसिल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन दक्षिण भारत के दर्शकों को निराश कर दिया है। हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में फिल्म के कई शोज रद्द करने पड़े हैं। कन्नड़ डब वर्जन के शोज नहीं चल पाए। इसका मुख्य कारण डिजिटल मास्टर फाइल का देरी से अपलोड होना बताया जा रहा है। तकनीक की इस कमी की वजह से थिएटर्स समय पर फिल्म शुरू नहीं कर सके। इतना ही नहीं, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी स्थिति ऐसी रही। मलयालम भाषा के प्रीमियर शोज शुरू होने से महज एक घंटे पहले रद्द कर दिए गए, जिससे फैंस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.