Mango Farming Tips: मार्च के महीने में आम के मंजरों का फल में बदलना शुरू हो जाता है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी से मटर के दाने जितने छोटे फल झड़ने लगते हैं. देवघर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजन ओझा ने बताया है कि कैसे पोटैशियम नाइट्रेट और बोरॉन के सही इस्तेमाल से किसान आम की बंपर पैदावार सुनिश्चित कर सकते हैं.
क्यों झड़ते हैं आम के छोटे फल?
डॉ.ओझा के अनुसार जब आम के फल मटर के दाने के बराबर हो जाते हैं. तब उन्हें अतिरिक्त पोषण की सबसे अधिक आवश्यकता होती है. यदि इस समय पौधों को सही पोषक तत्व न मिलें तो पेड़ कमजोर फलों को गिराना शुरू कर देता है. परागण और निषेचन की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए इस नाजुक दौर में विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए.
पैदावार बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ उपाय
वैज्ञानिकों ने फसल को सुरक्षित रखने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण छिड़काव और उपचार सुझाए हैं. पोषक तत्वों के लिए इस समय पोटैशियम नाइट्रेट का छिड़काव करना अत्यंत लाभकारी है. इससे फलों की गुणवत्ता और चमक बढ़ती है. मजबूत पकड़ के लिए बोरॉन का छिड़काव अहम है. डॉ.ओझा सलाह देते हैं कि 0.2 प्रतिशत बोरॉन या बोरॉन और जिंक के मिश्रित घोल का छिड़काव करें. यह घोल परागण में सुधार करता है. फलों के झड़ने की दर को कम करता है. फलों की पकड़ को टहनी से मजबूत करने के लिए प्लानोफिक्स (एनएए) का उपयोग करें. 1 मिली दवा को 3 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से फल मजबूती से पेड़ पर टिके रहते हैं.
कम पानी भी नुकसान, ज्यादा भी खतरा
सिंचाई को लेकर अक्सर किसान भ्रमित रहते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बाग में हल्की सिंचाई शुरू कर देनी चाहिए. ध्यान रखें कि पेड़ों को केवल जरूरत के अनुसार ही पानी मिले. यदि खेत में पानी ज्यादा देर तक जमा रहता है तो जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और वे सड़ने लगती हैं. जिससे पेड़ पर लगे फल गिर सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
कम पानी भी नुकसान, ज्यादा भी खतरा
सिंचाई को लेकर अक्सर किसान भ्रमित रहते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बाग में हल्की सिंचाई शुरू कर देनी चाहिए. ध्यान रखें कि पेड़ों को केवल जरूरत के अनुसार ही पानी मिले. यदि खेत में पानी ज्यादा देर तक जमा रहता है तो जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और वे सड़ने लगती हैं. जिससे पेड़ पर लगे फल गिर सकते हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.