Last Updated:
Delhi-Noida Traffic Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट का भारत मंडपम में आयोजन किया जा रहा है. यह ग्लोबल समिट आज यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा. VVIP मूवमेंट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपली की है कि घरों से निकलने से पहले वे इस नोटिस को जरूर पढ़ लें, ताकि कठिनाइयों से बचा जा सके.
Delhi-Noida Traffic Live: AI इम्पैक्ट समिट के चलते दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है. (फाइल फोटो)
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे या राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले मार्गों पर कोई बड़े डायवर्जन या प्रतिबंध लागू नहीं किए गए हैं, फिर भी यात्रियों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि VIP मूवमेंट के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका या धीमा किया जा सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है. IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को NH-48 और सेक्टर-22 द्वारका टनल का उपयोग करने की सलाह दी गई है. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड, आश्रम चौक और वंदे मातरम मार्ग कॉरिडोर से यात्रा करने को कहा गया है. दिल्ली से इतर जाने वाले वाहनों को शहर के मध्य हिस्से में भीड़ कम करने के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
ये रूट रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
- मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोदी रोड फ्लाईओवर तक)
- अकबर रोड
- जनपथ
- शांति पथ
- सत्य मार्ग
- अफ्रीका एवेन्यू
- एपीजे अब्दुल कलाम रोड
- तिलक मार्ग
- भगवान दास रोड
Traffic Advisory
In view of AI Impact Summit-2026 to be held from 16 Feb, 2026 to 20 Feb, 2026, certain traffic restrictions will be effective in Delhi.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.