Viral Video : नई दिल्ली के फेमस इलाके कनॉट प्लेस से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस वीडियो में एक युवती सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने बहस करती नजर आ रही हैं. मामला सिर्फ धूम्रपान का नहीं बल्कि पुलिस की चेतावनी और युवती का पुलिस से बहस का भी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
क्या हुआ कनॉट प्लेस पर?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पर एक युवती सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पी रही है और महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों से बहस कर रही है. पुलिस सब-इंस्पेक्टर कहती हैं कि हम आपको चालान करेंगे. तब युवती जवाब देती है कि यहां नो स्मोकिंग का बोर्ड दिखाइए. पुलिस सब-इंस्पेक्टर पूछती हैं कि क्या यहां घूमना अलाउड है, लेकिन युवती बार-बार कहती है कि बोर्ड दिखाइए. युवती पुलिस की चेतावनी के बावजूद सिगरेट पीती रहती है और बहस करती रहती है.
अरे भाई दिल्ली वालों,
जिसकी भी कन्या है, ज़रा इस पर थोड़ा लगाम लगाओ।दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में मैडम पब्लिक प्लेस पर खड़े होकर सिगरेट के छल्ले उड़ा रही हैं, और ऊपर से जब महिला पुलिसकर्मी ने टोका तो उनसे ही बहस करने लगीं।#ViralVideo #NewDelhi pic.twitter.com/q5LtfatOHN
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) April 1, 2026
पुलिस सब-इंस्पेक्टर बार-बार कहती हैं कि यह जगह धूम्रपान के लिए नहीं है और सिगरेट फेंक दो. दोनों के बीच यह बहस जारी रहती है. युवती कहती रहती है कि नो स्मोकिंग का बोर्ड दिखाइए, वहीं पुलिस भी कहती हैं कि आप मुझे स्मोकिंग का बोर्ड दिखाइए. वीडियो इसी बहस के साथ खत्म हो जाता है. आसपास खड़े लोग यह पूरा मामला देखते हैं और कई लोग इसे रिकॉर्ड भी करते हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video : वंदे भारत छूटी तो निकले दीदी के आंसू, हाथ जोड़ने पर भी ट्रेन नहीं रुकी तो भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लोगों की प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NCIBHQ के अकाउंट से शेयर किया गया. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे. कुछ लोग कह रहे हैं कि क्या बदतमीज लड़की है. वहीं कई लोग इसे बहुत निडर भी कह रहे हैं. कुछ लोग मजाक में कमेंट कर रहे हैं कि युवती ने पुलिस को चुनौती देने का नया तरीका ढूंढ लिया है. वीडियो ने लोगों के बीच यह बहस भी शुरू कर दी है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर ऐसे व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं.
यह भी पढ़ें – Oracle Layoffs: ‘अब आराम की नींद’….Oracle ने नौकरी से निकाला तो कर्मचारी ने किया मजेदार पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.