Last Updated:
Decision on Abhishek sharma fitness to be taken Saturday: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसपर फैसला शनिवार को ट्रेनिंग के बाद लिया जाएगा. फिलहाल वह टीम इंडिया के साथ कोलंबो पहुंच गए हैं जहां भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान से टकराएगी. अभिषेक के साथ साथ उनकी मम्मी और पापा भी बेटे को चीयर करने कोलंबो पहुंच गए हैं.
अभिषेक शर्मा की फिटनेस का आकलन शनिवार को होगा.
नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे. भारत शनिवार शाम को यहां नेट प्रैक्टिस करेगा और आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस को ध्यान से देखा जाएगा.
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इसपर फैसला शनिवार को हो जाएगा.
इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए हैं. उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे. अगर अभिषेक अभी भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ ओपनिंग में उतार सकता है.
अभिषेक शर्मा की फिटनेस का आकलन शनिवार को होगा.
अभिषेक केवल बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपनी उपयोगी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. युवराज सिंह के मार्गदर्शन में तराशे गए इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. टीम इंडिया के भविष्य के रूप में देखे जा रहे अभिषेक शर्मा अपनी निडर बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. अभिषेक शर्मा ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मात्र 46 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी.
अभिषेक शर्मा महान खिलाड़ी युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं. युवराज ने उनकी पावर-हिटिंग और तकनीक पर काफी काम किया है, जिसकी झलक अभिषेक के ‘बैकरिफ्ट’ और उनके क्लीन हिटिंग स्टाइल में साफ दिखाई देती है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.