बालों में डैंड्रफ (रूसी) होना एक कॉमन प्रॉब्लम है। असल में डैंड्रफ एक मेडिकल कंडीशन है, जिसके लिए सही इलाज और परफेक्ट हेयर केयर रूटीन दोनों जरूरी हैं। डैंड्रफ होने पर बालों में ऑयलिंग को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। कुछ को लगता है कि ऑयलिंग करने से डैंड्रफ कम होता है। लेकिन क्या ये बात सही है? यह समझना जरूरी है कि बालों में तेल लगाना कब फायदेमंद है और कब नुकसानदायक। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम ड्रैंड्रफ और हेयर ऑयलिंग को लेकर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- डैंड्रफ क्या है? जवाब- डैंड्रफ स्कैल्प से जुड़ी एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें सिर की स्किन (स्कैल्प) काफी ड्राई हो जाती है। इसके कारण स्कैल्प पर सफेद या हल्के पीले रंग की पपड़ी बनने लगती है, जो कंघी करने पर झड़ती है। कई मामलों में खुजली, जलन और कभी-कभी हल्की सूजन भी महसूस होती है। सवाल- बालों में डैंड्रफ क्यों होता है? जवाब- इसके पीछे सिर्फ एक वजह नहीं होती, बल्कि कई कारण मिलकर इसे बढ़ाते हैं। स्कैल्प पर मौजूद यीस्ट फंगस (मैलासेजिया) का असंतुलन इसका सबसे बड़ा कारण होता है। यह फंगस स्कैल्प के नेचुरल ऑयल (सीबम) पर पलता है और ज्यादा एक्टिव होने पर खुजली, इंफ्लेमेशन के साथ और सफेद पपड़ी (फ्लेक्स) के रूप में रूसी पैदा करता है। इसके अलावा ज्यादा ऑयली या ड्राई स्कैल्प, हॉर्मोनल बदलाव, गलत हेयर केयर रूटीन, कमजोर इम्यूनिटी, ज्यादा तनाव और मौसम परिवर्तन भी डैंड्रफ को ट्रिगर कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ एक ही चीज है या दोनों में फर्क है? जवाब- नहीं, दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं। अक्सर लोग दोनों को एक समझ लेते हैं, जबकि इनके कारण और इलाज अलग होते हैं। ड्राई स्कैल्प का मतलब सिर की स्किन में नमी कम होना है। इसमें बारीक, सूखे और सफेद फ्लेक्स निकलते हैं। साथ ही खुजली भी हो सकती है, लेकिन स्कैल्प आमतौर पर ड्राई रहता है। वहीं रूसी ज्यादातर फंगल ग्रोथ और स्कैल्प के ऑयल बैलेंस बिगड़ने से होती है। इसमें फ्लेक्स (सिर की स्किन से निकलने वाली डेड सेल्स) बड़े, पीले या सफेद हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ड्राई स्कैल्प में मॉइश्चर की जरूरत होती है, जबकि डैंड्रफ में एंटी-फंगल ट्रीटमेंट की। सवाल- क्या बालों में तेल लगाने से डैंड्रफ बढ़ता है? जवाब- हां, अगर डैंड्रफ होने पर बालों में बहुत ज्यादा तेल लगाया जाए या तेल को लंबे समय तक लगा रहने दिया जाए तो डैंड्रफ बढ़ सकता है। दरअसल डैंड्रफ पैदा करने वाला फंगस स्कैल्प के सीबम पर ही पलता है। ऐसे में ऑयलिंग से फंगस को ज्यादा फूड मिलता है। इससे फ्लेक्स और खुजली बढ़ जाती है। हालांकि सही मात्रा में और सही तरीके से ऑयलिंग करना हर बार नुकसानदायक नहीं होता है। सवाल- क्या डैंड्रफ एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है? जवाब- नहीं, डैंड्रफ कोई संक्रामक बीमारी नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है। मैलासेजिया फंगस सभी के स्कैल्प पर पहले से मौजूद होता है। जब ये जरूरत से ज्यादा बढ़ता है तो डैंड्रफ पैदा करता है। सवाल- डैंड्रफ होने पर कितने दिनों में तेल लगाना चाहिए? जवाब- डैंड्रफ ज्यादा होने पर रेगुलर तेल लगाना सही नहीं है। खासकर जब फ्लेक्स और खुजली ज्यादा हो, तब तेल बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। अगर डैंड्रफ हल्का है तो हफ्ते में 1-2 बार तेल लगाया जा सकता है। स्कैल्प पर तेल लंबे समय तक लगाकर छोड़ने की बजाय 30-60 मिनट बाद माइल्ड या एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से बाल धोना चाहिए। इससे स्कैल्प को पोषण भी मिलता है और डैंड्रफ बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है। सवाल- बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है? जवाब- डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप अरोड़ा बताते हैं कि ज्यादा तेल लगाने या लंबे समय तक स्कैल्प पर तेल लगाकर रखने से फंगस को बढ़ने का मौका मिलता है। इसलिए ऑयलिंग हमेशा हल्की, सीमित और सही तरीके से होनी चाहिए। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या बार-बार शैम्पू करने से डैंड्रफ बढ़ता है? जवाब- हां, बहुत ज्यादा बार शैम्पू करने से डैंड्रफ बढ़ सकता है। इससे स्कैल्प की नेचुरल नमी और ऑयल निकल जाता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है और फ्लेक्स बढ़ने लगते हैं। वहीं बहुत कम शैम्पू करने से स्कैल्प पर ऑयल और गंदगी जमा होकर डैंड्रफ को बढ़ा सकती है। इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। आमतौर पर हफ्ते में 2–3 बार शैम्पू करना सही माना जाता है। सवाल- क्या सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या ज्यादा होती है? जवाब- हां, सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। ठंडी और ड्राई एयर स्कैल्प की नमी छीन लेती है, जिससे डेड सेल्स ड्राई होकर निकलने लगती हैं। इसके अलावा सर्दियों में धूप कम मिलना, गरम पानी से बाल धोना और हेयर केयर रूटीन में लापरवाही भी डैंड्रफ को ट्रिगर कर सकती है। इसलिए इस मौसम में स्कैल्प केयर पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। सवाल- लंबे समय तक डैंड्रफ बने रहने से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जवाब- इससे कुछ समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। जैसे कि- सवाल- बालों में डैंड्रफ हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसके लिए स्कैल्प पर फंगस की ग्रोथ और सूजन को कंट्रोल करना जरूरी है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- बालों में डैंड्रफ न हो, इसके लिए क्या करना चाहिए? जवाब- इसके लिए स्कैल्प का ऑयल-बैलेंस बनाए रखना सबसे जरूरी है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- डैंड्रफ होने पर किस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? जवाब- डैंड्रफ होने पर कुछ स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है। जैसेकि- ये संकेत बताते हैं कि ये कंडीशन सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस या किसी दूसरी मेडिकल समस्या की हो सकती है। इसमें ट्रीटमेंट जरूरी होता है। ………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- चाहिए चमकदार त्वचा तो खाएं विटामिन–C: इसकी कमी से होते 9 स्किन डैमेज, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, डाइट के जरिए लिया गया विटामिन C स्किन तक बेहतर तरीके से पहुंचता है। यह कोलेजन बनाने, त्वचा की परतों को मजबूत करने और रिपेयर प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है। पूरी खबर पढ़िए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.