आपने अक्सर कई लोगों को खास मौकों पर ऑर्केस्ट्रा बुलवाकर डांस का मजा लेते देखा होगा. खासकर यूपी और बिहार में ये कल्चर ज्यादा देखने को मिलता है. लेकिन ऑर्केस्ट्रा भी आखिर है तो इंसान ही और शरीर उनका भी थकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्टेज पर डांस करते हुए थकी ऑर्केस्ट्रा लोगों से विनती कर रही है कि उसे जाने दिया जाए, लेकिन पब्लिक है कि मानने को तैयार ही नहीं है. वीडियो देखने के बाद कहीं ना कहीं आपको भी ऑर्केस्ट्रा से हमदर्दी का आभास होने लगेगा.
विनती करती रही ऑर्केस्ट्रा, नहीं मानें लोग
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रोग्राम के दौरान ऑर्केस्ट्रा को बुलाया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि ऑर्केस्ट्रा पब्लिक से मायूस चेहरे और थकान भरे शरीर के साथ कहती है कि भैया टाइम देखिए इतना रात हो गया है. इस पर पब्लिक से एक शख्स कहता है कि अभी केवल ढाई बजा है, तो ऑर्केस्ट्रा कहती है कि नहीं 2 बजकर 40 मिनट हो गया है, हमें जाने दीजिए. लेकिन पब्लिक है कि ऑर्केस्ट्रा से एक और गाने पर डांस करने को कहती है.
भैया 2:40 बज रहे हैं अब मै थक गई हूं 😭
आप लोग देखिए बेचारी डांसर की हालत क्या हो गई है हाथ जोड़ कर विनती कर रही है कि टाइम देखो पर सामने वाले को बस एक और गाने पर डांस चाहिए
किसी की मजबूरी का फ़ायदा उठाना कहां तक क्या सही है…?शौक के लिए नहीं बल्कि मजबूरी इंसान से क्या क्या… pic.twitter.com/KlY8nQZFLp
— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) February 17, 2026
बहस के बीच जबरन बजाया गाना
इसके बाद ऑर्केस्ट्रा की बात को नजरअंदाज करते हुए डीजे वाला जबरन गाना चला देता है जिसके बाद लोग हूटिंग करके ऑर्केस्ट्रा को डांस करने पर मजबूर करते हुए देखे जा सकते हैं, हालांकि गाना बजने के बाद भी ऑर्केस्ट्रा वहां से जाने की विनती करती रहती है लेकिन लोग नहीं मानते. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर इंटरनेट पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स बोले, किसी की मजबूरी का इतना भी फायदा मत उठाओ
वीडियो को @shaileshvermasp नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी की मजबूरी का इतना भी फायदा नहीं उठाना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा….सभी के हालात एक जैसे नहीं होते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर तय वक्त से ज्यादा हो चुका है तो एक्स्ट्रा टाइम का एक्स्ट्रा पैसा लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.