Aaj ka Dhanu Rashifal 16 February 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी आज के दिन इस योग का असर पड़ेगा. आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा की स्थिति का भी असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है.
आज सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा की स्थिति का भी असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों पर भी इसका असर पड़ेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है. आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, जिसका फायदा आपके व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिलेगा.
आज के दिन कुछ बात में बरतनी होगी सावधानी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि भले ही आर्थिक रूप से और व्यक्तिगत रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है. लेकिन आज के दिन आपको अपने सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. आज के दिन आपको सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. आज आपको बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है. आज आपको अपने खाने-पीने को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नौकरी-पेशा करने वाले लोगों का दिन आज काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा. आज के दिन आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके कारण आपको फायदा तो होगा पर आपको थकान की अनुभूति हो सकती है.
आज क्वालिटी टाइम बताने का मिलेगा मौका
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी रहने वाली है. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताएंगे. जिससे आपके रिश्ते में काफी गंभीरता आएगी और आप अपने लव लाइफ को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकेंगे. शादीशुदा लोगों के लिए भी आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आपको अपने पार्टनर के किसी बात में पड़कर बहस करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए. आज के दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का जाप करने से आपको फायदा होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक तीन रहने वाला है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.