Dacoit Box Office Collection Day 2: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की रिवेंज ड्रामा ‘डकैत’ को दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे। अब बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ठीकठाक कमाई कर रही है। तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं जिनसे पता चलता है कि फिल्म ने वीकेंड में भी कुछ खास ग्रोथ नहीं दिखाई।
शनील देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, जब फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी तो इसके रिव्यू उतने शानदार नहीं थे। फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी अहम किरदार निभाया है।
अदिवि शेष की ‘डकैत’ ने दूसरे दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने ओपनिंग नंबर के बाद ‘डकैत’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर भी साझा कर दिए हैं। फिल्म ने भारत में 6.55 करोड़ रुपये से बढ़िया शुरुआत की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 13.57 करोड़ रुपये का ग्रोस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अब इसके दूसरे दिन यानि पहले शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं जिनकी माने तो, ‘डकैत’ ने डे 2 पर मामूली सी ग्रोथ दिखाते हुए केवल 7 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
वीकेंड होने के बाद भी इतना कम कलेक्शन अदिवि शेष की ‘डकैत’ के लिए आगे जाकर मुसीबत का सबब बन सकता है। अब दो दिनों के बाद इस तेलुगु फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 13.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
दर्शकों की पहली पसंद ‘धुरंधर 2’
‘डकैत’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देखकर लग रहा है कि दर्शकों की पहली पसंद अभी भी रणवीर सिंह और संजय दत्त की बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ ने डे 24 पर 13.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इससे साबित होता है कि ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच ‘डकैत’ को अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.