बता दें, इस सीजन में अबतक जहां पंजाब ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, वहीं चेन्नई ने अपने दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं। इससे पहले पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया था। वहीं चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था।
श्रेयस ने खेली कप्तानी पारी
पंजाब की बल्लेबाजी की बात करें तो पंजाब की टीम पूरे मुकाबले में चेन्नई पर हावी रही। ओपनर प्रियांश आर्या (11 गेंद में 39 रन) और प्रभसिमरन सिंह (34 गेंद में 43 रन) ने टीम को शानदार शुरूआत दी। इसके बाद कूपर कॉनॉली (22 गेंद में 36 रन) ने पारी को संभाला।
लेकिन, इस बीच सबसे अहम रोल कप्तान श्रेयस की अर्धशतकीय पारी का रहा। उन्होंने मात्र 29 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन ठोक कर पंजाब को एक मजबूत स्थिति में लाने में टीम की मदद की। अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए।
चेन्नई की गेंदबाजी फ्लॉप
मैच में चेन्नई की गेंदबाजी की बात करें तो पिछले मुकाबले की तरह एक बार फिर चेपॉक ग्राउंड पर भी चेन्नई की खराब गेंदबाजी देखने को मिली। हालांकि अंशुल कंबोज और मैट हेनरी ने इस दौरान 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन बाकी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके और चेन्नई को यह मैच 5 विकेट से गंवानी पड़ी।
नाकाम रही आयुष की आतिशी पारी
चेन्नई की बल्लेबाजी की बात करें तो पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले 20 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 5 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके के साथ 73 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी नाकाम रही। म्हात्रे के अलावा CSK की ओर से सरफराज खान (12 गेंद में 32 रन) और शिवम दुबे (27 गेंद में 45 रन) ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली।
पंजाब के गेंदबाजों का हाल
आज के मैच में पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने आयुष म्हात्रे और सरफराज खान जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28) का विकेट लिया, लेकिन वह रनों की गति पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सफल नहीं रहे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.