6 times Australia were knocked out of T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की निराशाजनक विदाई हुई है. ग्रुप बी शामिल ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में हराया, जिसके कारण वह सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई. ऐसे में आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया कब-कब टी20 विश्व कप के नॉकआउट से बाहर हुई है.
आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को ‘सुपर-8’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब ऑस्ट्रेलिया इस तरह के उलटफेर का शिकार हुआ है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे पहली बार 2009 टी20 विश्व कप के नॉकआउट से पहले बाहर हुई थी. इस विश्व कप में वह एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके कारण वह नॉकआउट स्टेज से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

टी20 वर्ल्ड कप 2014 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉक आउट स्टेज से पहले रिटर्न फ्लाइट पकड़ ली थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई. पाकिस्तान के हाथों 16 रन से मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अगला मैच 6 विकेट से गंवाया. इसके बाद उसे भारत ने 73 रन से मात दी. भले ही अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सका.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में भी नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई थी. ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के हाथों 8 रन से मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 3 विकेट और 21 रन से हराया, लेकिन भारत ने 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर कर दिया.

2016 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप 2022 में नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाई थी. इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (89 रन), श्रीलंका (7 विकेट), आयरलैंड (42 रन) और अफगानिस्तान (4 रन) के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी ऑस्ट्रेलिया का यही हाल हुआ था. हालांकि, इस बार वह नॉकआउट से पहले नहीं हुआ था. इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते थे. इस टीम ने ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 36 रन, नामीबिया को 9 विकेट और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई थी, लेकिन इसके बाद सुपर-8 में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 28 रन से जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे दी. सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों 24 रन से गंवाया और सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका भी खो दिया.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.