जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, तो इससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। अक्सर बदलते मौसम में दर्द और अकड़न बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं। कई बार तो दर्द इतना भंयकर होता है कि रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी महसूस होती है। अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी देसी डिटॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि यह डिटॉक्स जूस शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है और इसके साथ ही बॉडी को यह अंदर साफ करता है। आइए आपको बताते हैं कैसे इस जूस को बनाएं।
सामग्री
-खीरा- 1
-चुकंदर- 1
-अदरक- 1 इंच
-नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
-हरा धनिया- थोड़ा सा
-नारियल पानी- आधा गिलास
जानें इसे बनाने का तरीका
– सबसे पहले इन सभी चीजों को अच्छे से धो लें।
– फिर इन्हें मिक्सर में अच्छे से ब्लेंड कर लें बिल्कुल स्मूद पीस लें।
– अगर जरुरत है तो आपको इसको छान लें।
– इसे सुबह खाली पेट या लंच से पहले ताजा-ताजा पिएं।
डिटॉक्स जूस पीने के फायदे
यूरिक एसिड कंट्रोल होता है
शरीर को हाइड्रेट खीरा और नारियल रखता है, यह यूरिक एसिड पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने में मदद करता है।
जोड़ों के दर्द में राहत मिलता
इस जूस में अदरक और नींबू पड़ा है, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सूजन, अकड़न और दर्द को कम करता है।
शरीर डिटॉक्स करता है
चुकंदर और हरा धनिया शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालता है और लिवर को साफ रखता है। इसके सेवन से हल्का और एनर्जेटिक महसूस किया है।
डाइजेशन होता बेहतर
इस जूस के सेवन से डाइजेशन को सुधारता है और पेट को हल्का रखता है। इससे गैस और अपच की प्रॉब्लम को दूर करता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाता है
इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाता है
शरीर के अंदर से साफ होने त्वचा पर निखार आता है और पिपंल्स की प्रॉब्लम को दूर करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.