चीनी-कनाडाई शिक्षाविद जियांग ज़ुएक़िन ने भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में वापस आएंगे और अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध का सामना करना पड़ेगा. इस समय वॉशिंगटन और तेहरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में उनके 2024 के लेक्चर के वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें चीन का नोस्ट्राडेमस (नास्त्रेदमस) बताया जा रहा है.
उन्होंने कौन-सी तीन भविष्यवाणियां कीं?
मई 2024 में रिकॉर्ड किए गए एक लेक्चर में जियांग ने तीन महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां कीं. पहली में उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस लौटेंगे. दूसरी में उन्होंने संकेत दिया था कि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से ईरान के साथ सैन्य संघर्ष हो सकता है. तीसरी में उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के साथ युद्ध अमेरिका के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है.
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन?
जियांग ज़ुएक़िन बीजिंग में दर्शनशास्त्र और इतिहास पढ़ाने वाले एक शिक्षाविद हैं. वे येल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने चीन में शिक्षा सुधार और पाठ्यक्रम निर्माण पर कई सालों तक काम किया है. क्लास में पढ़ाने के अलावा वो प्रेडिक्टिव हिस्ट्री नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वे ऐतिहासिक चक्रों, भू-राजनीतिक हितों और गेम थ्योरी का विश्लेषण कर वैश्विक घटनाओं का पूर्वानुमान करते हैं.
पहले दो घटनाक्रमों के सच होने के कारण उनके लेक्चर फिर से वायरल होने लगे हैं. अपने लेक्चर में जियांग ने ईरान पर अमेरिका के आक्रमण की तुलना प्राचीन ग्रीस में एथेंस द्वारा शुरू किए गए एक असफल सैन्य अभियान से की, जिसका अंत विनाशकारी था.
अमेरिका-ईरान वॉर पर क्या कहा
अपने हालिया लेक्चर में जियांग ने सुझाव दिया कि ये युद्ध जल्दी समाप्त नहीं होने वाला है. उनका मानना है कि युद्ध लंबे समय तक खिंच सकता है और संभावित रूप से वैश्विक राजनीति को नया रूप दे सकता है. ब्रेकिंग पॉइंट्स नाम के एक कार्यक्रम में शामिल हुए जियांग ने चर्चा के दौरान तर्क दिया कि ईरान वर्तमान में अमेरिका पर कई रणनीतिक बढ़त रखता है. उन्होंने कहा कि स्थिति एक थका देने वाले युद्ध में बदल गई है और ईरान ने लगभग 2 दशकों से इस तरह के टकराव की तैयारी की है.
ये भी पढ़ें
‘नॉट अवर बिजनेस,’ ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.