चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP के मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी भाजपा के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने BJP ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और उससे बिखरे विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की गई। स्कूटी मालिक हर्ष ने कहा कि सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आने के बाद उसने स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी थी, उसे नहीं पता कि उसमें विस्फोटक कहां से आया। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- भाजपा के पंजाब ऑफिस पर धमाका हुआ। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। BJP प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। पार्टी ऑफिस की दीवारों पर कई निशान बने हैं। यह लो मैग्नीट्यूड का धमाका था, इस वजह से नुकसान से बचाव रहा। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.