- बुकिंग 12 अप्रैल से IRCTC पर शुरू होगी।
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मुंबई से हावड़ा (कोलकाता) के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है. यह दोनों अतिरिक्त विशेष ट्रेने सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हावड़ा के लिए चलाई जाएंगी. यह ट्रेन खासतौर पर जो लोगों के लिए चलाई जा रही है, जो बंगाल से मुंबई काम करने आते हैं, ताकि वो चुनाव के दौरान अपने राज्य जाकर मतदान कर पाए. हालांकि, रेलवे के मुताबिक गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है .
मुंबई से हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
LTT–हावड़ा–LTT विशेष ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 01145 स्पेशल, दिन मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को रात 20:15 (08:15) बजे लोकमान्य तिलट टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को सुबह 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
- वहीं, ट्रेन संख्या 01146 स्पेशल, दिन गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को दोपहर 14:45 (02:45) बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) की रात 23:45 (11:45) बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी.
कहां-कहां होगा स्पेशल ट्रेनों का ठहराव
मुंबई-हावड़ा-मुंबई के बीच चलने वाली इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के लिए बीच में 17 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. जिसमें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी शामिल है.
ट्रेन में जनरल से लेकर 2-टियर एसी बोगियां भी होंगी
अगर स्पेशल ट्रेनों की संरचना की बात करें, तो इस स्पेशन ट्रेन में दो 2-टियर एसी कोच, नौ 3-टियर एसी कोच, तीन स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकंड क्लास, एक सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन शामिल होंगी.
स्पेशल ट्रेन के लिए कैसे होगी बुकिंग
स्पेशल ट्रेन संख्या 01145 के लिए बुकिंग रविवार (12 अप्रैल, 2026) से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी. वहीं, अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य किराये पर बुकिंग UTS प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है. यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं और इन विशेष ट्रेनों के ठहराव पर विस्तृत समय-सारणी की जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर या NTES ऐप पर आसानी से मिल जाएगी.
यह भी पढ़ेंः 7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.