Central Board of Secondary Education (CBSE) declares Class X results. pic.twitter.com/h8A6F75XMA
— ANI (@ANI) May 13, 2024
CBSE बोर्ड ने आज यानि 13 मई को 10वीं और 12वीं दोनों क्लास का रिजल्ट अनाउंस कर दिया है। इस साल, 12वीं कक्षा का पास परसेंटेज 87.98 प्रतिशत आया है। जबकि 10वीं में 93.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।
CBSE के 10वीं कक्षा के पेपर में 94.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 92.71 है। ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 91.30 दर्ज किया गया है। 12वीं कक्षा में भी 91% से ज्यादा लड़कियां इस साल बोर्ड के पेपर में पास हो गई हैं। लड़कियां 6.40% से ज्यादा अंकों से लड़कों से आगे निकल गई हैं।
CBSE ने इस साल टॉपर्स के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन बाकी डिटेल्स दे दी हैं। बोर्ड ने जिला वाइज और स्कूल वाइज भी नतीजे जारी किए हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं कक्षा में भी त्रिवेंद्रम जिला सबसे आगे रहा जहां 99.75 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं जबकि सबके कम नंबर गुवाहाटी से सामने आए हैं जहां केवल 77.94 प्रतिशत छात्र पास हो पाए हैं।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.