कनाडा में गैंगस्टरों के बीच गैंगवार से जुड़ा नया मामला सामने आया है. ब्राम्पटन में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. कनाडा में हुई इस फायरिंग की घटना से गैंगस्टर्स के दो गैंगों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर खुलकर दिखाई दी है. दावे के मुताबिक कनाडा के ब्राम्पटन में रवि ढींडसा के घर फायरिंग की गई है.
पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि कनाडा के ब्राम्टन में रवि ढींडसा के घर पर फायरिंग की गई है, इसकी वजह है कि वह उनके गैंग की ओर से जाने वाले फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहा था. यही नहीं गैंग ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अल्टीमेटम दिया कि अभी तो यह केवल ट्रेलर है. अगर 24 घंटे के अंदर रिप्लाई नहीं दिया तो पूरी पिक्चर दिखा देंगे.’
सोशल मीडिया पर किया दावा
फायरिंग को लेकर महेंद्र ढेलाना उर्फ सनी यामा के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया. जिसमें रवि ढींढसा को धमकाने और उसके घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई. पोस्ट में लिखा गया, जय श्रीराम, राम-राम भाइयों को. मैं महेंद्र ढेलाना, सनी यामा भाईयों ये जो आज ब्राम्टन (Canada) में रवि ढींडसा के घर पर जो फायरिंग हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. इसको हमने फोन लगाया तो इसने हमारे फोन का जवाब नहीं दिया.’
‘घर में घुसकर छाती में गोली मारेंगे’
पोस्ट में आगे कहा, ‘इसीलिए हमने ये बताने के लिए फायरिंग करवाई है कि हमारे फोन का जवाब ना मिलने पर हम घर तक भी पहुंच सकते हैं और इस बार तो घर के बाहर फायरिंग हुई है अगर 24 घटें में रिप्लाई नहीं आया तो अगली बार गोली घर पर नहीं, घर के अंदर घुसकर तेरी छाती पर मारेंगें. ध्यान रहे, समय रहते जवाब दे देना वरना वो हाल कर देंगें कि देखने वाले की रूह कांप जायेंगी. हमारे जितने भी दुश्मन हैं तैयार रहें, जल्द मुलाकात होगी.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.