कनाडा में इस वीडियो को लेकर ट्रोल हुए गुरदीप सिंह।
कनाडा में एक पंजाबी का बर्फ पर भंगड़ा विवादों में घिर गया। सोशल मीडिया पर कैनेडियन सिटीजन ही नहीं पंजाबी भी ट्रोल कर रहे हैं। यह पंजाबी गुरदीप पंधेर हैं, जो सिख-कनाडाई राइटर, टीचर और भंगड़ा कलाकार हैं। वह अपने एनर्जेटिक भंगड़ा वीडियो और पॉजिटिव मैसेज क
गुरदीप पंधेर की ट्रोलिंग की वजह 10 फरवरी को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्टेट के टम्बलर रिज में हुआ गोलीकांड है। इसमें एक ट्रांसजेंडर ने 8 लोगों की हत्या कर दी। जिससे कनाडा में शोक का माहौल है। इसी बीच गुरदीप ने 12 फरवरी को बर्फ पर भंगड़े का वीडियो पोस्ट कर दिया।
ट्रोलर्स ने कहा कि ऐसे शोक के माहौल में भी वह हंसकर भंगड़ा कर रहे हैं और अपनी नई किताब का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्हें यहां तक लिख दिया गया कि वह यह किसी भी हाल में कैनेडियन सिटीजन नहीं हो सकते। गुरदीप मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं।
कनाडा के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद मची अफरा तफरी। इसी घटना के बाद कनाडा में शोक की लहर है।
गुरदीप अपनी मैगजीन शुरू कर रहे
गुरदीप पंधेर ने द गुरदीप मैगजीन शुरू की है। इसका अभी पहला अंक पब्लिश होना है। इसी की खुशी साझा करने के लिए गुरदीप ने बर्फ पर भंगड़ा किया और फिर इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इस अंक में उन्होंने लोगों को खुश रहने से संबंधित लेख लिखे हैं।

गुरदीप सिंह की मैग्जीन, जिसका पहला अंक प्रकाशत होना है।
ट्रोल होने पर गुरदीप ने दी सफाई
गुरदीप सिंह जब ट्रोल हाेने लगे तो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसका कारण लिखा। उन्होंने लिखा- कनाडा में शोक की एक लहर फैल रही है खबरों में भी और खाने की मेजों पर होने वाली बातचीत में भी। दिल भारी हैं, भावनाएं कच्ची हैं और खुलकर साझा की जा रही हैं।
फिर भी, अंधेरे पलों में खुशी एक मरहम और मानसिक औषधि दोनों बनकर उभरती है। एक ऐसी रोशनी, जो उन घावों को भर देती है, जिन्हें शब्द नहीं भर सकते। इसी भावना के साथ मैं यह वीडियो प्रस्तुत कर रहा हूं।
उजाले की एक छोटी-सी किरण, जो सीमाओं के पार उम्मीद पहुंचाए और हमारे भीतर टूटे हिस्सों को जोड़ दे। इस सर्दी में मैंने उस सपने को साकार किया है, जो कई वर्षों से मेरी कल्पना में जीवित था—द गुरदीप मैगजीन का पहला वार्षिक प्रिंट संस्करण। इसमें अन्य लेखकों के साथ-साथ मेरी अपनी रचनाएं भी शामिल हैं।

॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत:25 घायल, स्कूल में 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं; PM कार्नी ने जर्मनी दौरा रद्द किया

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र है या नहीं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.