- Hindi News
- National
- UP Highway Project: Barabanki Bahraich 4 Lane Highway Worth ₹6969 Cr Approved
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिओ। सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘BHAVYA’ (भारत औद्योगिक विकास योजना) को मंजूरी दी है। 33,660 करोड़ रुपए लागत वाली इस योजना के तहत देशभर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि योजना के तहत बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योगों के लिए जमीन, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से देश में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बहराइच के बीच 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर करीब 6,969 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए स्मॉल हाइड्रो पावर (SHP) डेवलपमेंट स्कीम को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने कपास सीजन 2023-24 के लिए कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) को ₹1,718.56 करोड़ की MSP फंडिंग को मंजूरी दी है, ताकि कपास किसानों को सीधे समर्थन दिया जा सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
