यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Netajinonsense1 नाम के अकाउंट से तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ गुस्सा भी जता रहे हैं. दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चला रहा होता है, वहीं उसके चारों तरफ उसके दोस्त भी अलग-अलग बाइक्स पर बैठे हुए होते हैं. लेकिन इस लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी बैठी होती है. जैसे ही वह लड़का बाइक की स्पीड बढ़ाता है, वह चलती हुई बाइक के एक तरफ खड़ा होकर अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे जाकर बैठ जाता है. इसके बाद वह बाइक पर एक पैर पर खड़े होकर सड़क पर तेजी से अलग-अलग तरह के स्टंट दिखाने लगता है. वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क पर चलती इस बाइक का संतुलन पूरी तरह हवा में टिका हुआ नजर आता है. जरा सी चूक दोनों की जान पर भारी पड़ सकती थी. वीडियो देखकर साफ लगता है कि यह स्टंट सिर्फ दिखावे और सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए किया गया है. इसके बाद लोग इस वीडियो को देखकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि यह स्टंट कोई नई बात नहीं है, आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिर भी लोग इसे देखकर सबक नहीं लेते.
Aura khatam 🥀 pic.twitter.com/DnRmd4ZRKg
— Mogambo (@Netajinonsense1) March 18, 2026
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट सेक्शन में जमकर अपने रिएक्शन देने लग गए. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा मैं तो कब से इंतजार कर रहा था कि यह कब गिरेगा. वहीं दूसरे ने कहा यमराज अभी वीक ऑफ पर हैं. एक और यूजर ने मजाक में लिखा मजा नहीं आया, यह तो गिरे ही नहीं. किसी ने चिंता जताते हुए कहा वीडियो के चक्कर में अपनी जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए. वहीं एक और यूजर लिखता है मैं तो गिरने का वेट कर रहा था, इस छपरी का. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि ऐसी समस्याओं में अधिकारियों को तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि आम लोगों को बेवजह परेशानी न झेलनी पड़े. वहीं लास्ट में एक यूजर कमेंट करता है कि कैंसर के बाद सबसे घातक बीमारी यह है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.