Sunny Deol Superhit Action Movie : मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में ज्यादातार एक्शन फिल्में की हैं. उनकी एक फ्लॉप फिल्म का आइडिया चुराकर एक फिल्म बनाई गई. इस फिल्म में सनी देओल ने अपना एक्टिंग का जलवा बिखेरा था. उनका किरदार ‘विलेन’ जैसा था, फिर भी दर्शकों को खूब पसंद आया था. सनी देओल पूरी फिल्म में छाए रहे. इस फिल्म के लिए सनी देओल छिप-छिपकर डांस करते थे. आज इसी फिल्म के डायलॉग, सनी देओल के डांस पर सोशल मीडिया में खूब मीम्स बनते हैं. सनी देओल की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. दोनों फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं…..
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. 30 साल पहले सनी देओल-सलमान खान की एक फिल्म सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म 23 अगस्त 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल का किरदार निगेटिव था लेकिन दर्शकों ने उनका काम बहुत पसंद आया था. सनी देओल अपनी एक्टिंग के दम पर सलमान खान पर भारी पड़े थे. फिल्म का डायरेक्शन राज कंवर ने किया था. स्टोरी भी राज कंवर ने ही लिखी थी. डायलॉग अमरीक गिल ने लिखे थे. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला थे. यह फिल्म मिथुन चक्रवर्ती की 1988 में आई एक फ्लॉप फिल्म ‘रुखसत’ का अनाधिकारिक रूप से रीमेक ही थी. दोनों ही फिल्मों का लास्ट सीन सेम था. दोनों ही फिल्मों की कहानी एक जैसी थी. दोनों ही फिल्मों में अमरीश पुरी मेन विलेन थे. रुखसत फिल्म का डायरेक्शन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने किया था. मिथुन चक्रवर्ती के अलावा अनुराधा पटेल, प्रदीप कुमार लीड रोल में थे.

जीत फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया था. गाने गीतकार समीर अनजान ने लिखे थे. फिल्म का म्यूजिक सुपर-डुपर हिट रहा था. फिल्म में 54:35 मिनट की लेंग्थ के कुल 8 गाने रखे गए थे. फिल्म के म्यूजिक के 25 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. मेलोडियस गानों ने धूम मचा दी थी. इन गानों में ‘तू धरती पे चाहे जहां भी रहेगे’, ‘यारा ओ यारा’, ‘सांसों का चलना’, ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है’, ‘दिल का क्या करें साहिब’ ‘वादों से नहीं’ और ‘साजन घर आना’ जैसे मधुर सॉन्ग शामिल थे.

फिल्म का एक गाना ‘अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है…’ वैसे तो ‘सुहागरात’ के लिए लिखा गया था लेकिन उसे डायरेक्टर राज कंवर ने गलती से खुली वादियों-पहाड़ों में फिल्मा दिया था. सिर्फ एक सीन कमरे के अंदर का था. गीतकार समीर ने पूरा किस्सा सुनाया था. दरअसल, फिल्म की शूटिंग स्विटरजरलैंड में हो रही थी. उस समय उनके पास कोई गाना नहीं था. ऐसे में जो गाना बंद कमरे में फायर के साथ फिल्माया जाना था वो खुली वादियों में फिल्माया गया. यह बात अलग है कि कोई इस ब्लंडर को पकड़ नहीं पाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के गाने ‘यारा ओ यारा’ पर सबसे ज्यादा मीम्स बनते हैं. सनी देओल पैरों को जोर से धरती पर पटकते हैं और हाथों से मुक्के चलाते हैं. सनी वैसे भी बेस्ट डांसर नहीं हैं. गाना स्विट्ज़रलैंड में शूट हुआ था. सनी देओल के मन में झिझक थी. ऐसे में उन्होंने कोरियोग्राफ चिन्नी प्रकाश और कुछ गिने-चुने लोगों के साथ इस गाने की रिहर्सल की. बाकी लोगों को इजाजत नहीं दी गई. सनी देओल ने छिप-छिपकर गाने की रिहर्सल की. सेट खाली करवाया और गिने-चुने लोगों के साथ गाना शूट किया. सनी अपना शॉट देकर साजिद नाडियाडवाला से पूछते थे. सब कहते थे कि अच्छा है लेकिन मन ही मन बहुत हंसते थे.

करिश्मा कपूर ने भी कपिल शर्मा के शो में बताया था कि जीत फिल्म की शूटिंग के लिए वो स्विटजरलैंड पहुंची थीं. रात में सुबह-सुबह ही गाने की आवाज आई. होटल में कमरे से बाहर देखा तो सनी देओल सुबह 5 बजे से प्रैक्टिस कर रहे थे. यह सब देखकर करिश्मा भी दंग रह गई थीं.

वैसे सलमान खान ने शुरुआत में फिल्म को करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म में दूसरे हीरो के आगे उनका किरदार फीका है. यह सच भी था. फिर साजिद सनी देओल के पास कहानी का नैरेशन देने पहुंचे. जीत फिल्म ने सनी देओल के ‘डर’ फिल्म के घाव भर दिए. जैसा ‘डर’ में शाहरुख का रोल था, सनी देओल का कुछ-कुछ वैसा ही किरदार ‘जीत’ में था. फिल्म जब रिलीज हुई तो सनी देओल की ही सबसे ज्यादा चर्चा हुई.

उस दौर में सलमान खान की सोलो फिल्में नहीं चल रही थीं, ऐसे में उन्होंने दो हीरो वाली ‘जीत’ मूवी में काम स्वीकार किया. उनका यह फैसला सही साबित हुआ. जीत फिल्म में तब्बू पर एक गाना ‘दिल का क्या करें साहिब’ फिल्माया गया था. उनका किरदार 1978 में आई मुकद्दर का सिकंदर मूवी में रेखा के किरदार से मिलता-जुलता था. यह भी कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए जूही चावला से संपर्क किया गया लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम के चलते वो फिल्म नहीं कर पाईं. सलमान खान और जूही चावला की जोड़ी फिर कभी नहीं बन पाई.

जीत फिल्म 1977 में आई पाकिस्तानी मूवी ‘पहली नजर’ और 1978 में आई बॉलीवुड मूवी ‘मुकद्दर का सिकंदर’ का मिश्रण थी. इन दोनों फिल्मों का प्लॉट ‘जीत’ में दिखाई देता है. 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. यह 1996 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने के मामले में तीसरे नंबर पर थी.

1996 में सनी देओल की चार फिल्में आई थीं. दो फिल्में टॉप 5 की लिस्ट में थीं. इसी साल सनी देओल की ‘घातक’ फिल्म आई थी जो कमाई के मामले में 5वें नंबर पर थी. जीत फिल्म के बाद सनी देओल और सलमान खान ने किसी बड़े बैनर की फिल्म में एक साथ काम नहीं किया.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.