शुभंकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने इस झगड़े पर हैरानी जताते हुए कहा, ‘मुझे तो पता ही नहीं कि मेरी लड़ाई कब हुई? लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ें, मैं तो कभी भिड़ी ही नहीं. आप खुद बताइए कि क्या मैंने कभी उनके खिलाफ एक लाइन भी बोली है?’
कंगना रनौत की सस्ती कॉपी कहलाने में कोई दिक्कत नहीं
तापसी पन्नू ने आगे स्पष्ट किया कि ‘सस्ती कॉपी’ वाला कमेंट कंगना ने नहीं, बल्कि उनकी बहन रंगोली ने किया था. उन्होंने कहा, ‘उनकी बहन ने मुझे चीप कॉपी कहा था. क्योंकि मैं फिल्मों में उतना पैसा नहीं कमाती, जितना वो कमाती हैं. इसलिए मैं चीप हूं. देखिए, अगर वह इतनी शानदार एक्ट्रेस हैं, तो मुझे उनकी कॉपी कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है. आप मेरा कोई भी पुराना बयान उठाकर देख लीजिए, मैंने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा.’
कंगना-तापसी की लड़ाई में किसे हुआ फायदा?
तापसी पन्नू और कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर हैं. जब तापसी से पूछा गया कि क्या नेपोटिज्म की बहस के बीच उनके इस झगड़े का फायदा इनडायरेक्टली स्टार किड्स को हुआ, तो उन्होंने कहा, ‘बाकियों का तो पता नहीं, पर किसी न किसी को तो फायदा जरूर हुआ होगा. जैसा मैंने कहा कि मेरी तरफ से कभी कोई लड़ाई नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि इस अनबन से किसी तीसरे का काम जरूर आसान हो गया होगा.’
तापसी-कंगना को दूर रखने की कोशिश की गई
तापसी ने यह भी अंदेशा जताया कि शायद कुछ लोग चाहते ही नहीं थे कि वे दोनों कभी साथ आएं. उन्होंने कहा, ‘शायद लोगों को यह डर था कि अगर हम दोनों साथ आ गए, तो कुछ बहुत ही कमाल का हो जाएगा, इसलिए हमें दूर रखने की कोशिश की गई.’
क्यां कंगना रनौत से दोस्ती करेंगी तापसी पन्नू?
कंगना रनौत से दोस्ती के सवाल पर तापसी पन्नू ने बड़े दिल से जवाब दिया, ‘बिल्कुल, क्यों नहीं? मैंने हमेशा कहा है कि अगर वह मुझे कहीं दिखेंगी, तो मैं खुद उनके पास जाकर बात करूंगी. टेक्निकली वह मेरी सीनियर हैं, तो मैं क्यों न उन्हें सम्मान के साथ हेलो कहूं? अब वह आगे से कैसा रिस्पॉन्स देंगी, इसकी गारंटी मैं नहीं ले सकती, लेकिन मैं अपने व्यवहार की गारंटी दे सकती हूं. सच कहूं तो मेरे दिल में उनके लिए कोई नफरत नहीं है.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.