Rajpal Yadav unlucky Movie: राजपाल यादव की फिल्मी दुनिया में पहचान एक ऐसे कॉमेडियन की रही है, जो अपने हर किरदार से निराश बैठे लोगों के चेहरे पर भी हंसी ले आते हैं. वह अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं. लेकिन उनके करियर में एक ऐसी फिल्म भी आई, जिसने हंसी के पीछे छिपी बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी. यही वह अनलकी फिल्म मानी जाती है, जिसके चलते उन्हें चेक बाउंस केस में जेल तक जाना पड़ा.
1 गलती से ताउम्र रहेगा पछतावा
ये थी वो मनहूस फिल्म
राजपाल यादव की वो फिल्म साल 2010 में आई ‘आता पता लपाता’ है. इसी से जुड़े मामले में एक्टर को जेल जाना पड़ा है. दरअसल, राजपाल ने इस फिल्म को बनाने के लिए ‘मुर्गली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. लेकिन वक्त रहते वह ये लोन नहीं चुका पाए और कंपनी की मानें तो राजपाल यादव ने उन्हें चेक दिए थे जो बाउंस हो गए. इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और आज वह सलाखों के पीछे हैं.
बजट तक नहीं निकाल पाई थी ये फिल्म
राजपाल यादव ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था. फिल्म में लीड रोल भी राजपाल यादव ने ही निभाया था. इंडिया टीवी के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये बताया गया है. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. 11 करोड़ में बनी इस फिल्म ने विकीपीडिया के मुताबिक महज 38 लाख रुपये ही कमाए थे. साल 2012 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने एक्टर को बर्बाद कर दिया.
बता दें कि बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि एक हिट फिल्म सितारों को आसमान पर पहुंचा देती है, तो एक फ्लॉप उन्हें जमीन पर ला सकती है. राजपाल यादव की यह अनलकी फिल्म ने इस कहावत को सच कर दिखाया. फिलहाल राजपाल यादव जेल में हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.