मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अपनी शादी के रुमर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन फर्जी खबरों ने उन्हें वो पब्लिसिटी दिला दी, जो वो कभी खरीद नहीं सकती थीं. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसी चर्चाओं का उन पर कोई असर नहीं पड़ता. मृणाल और धनुष की डेटिंग की खबरें कई महीनों से चल रही है.
धनुष और मृणाल ने शादी की चर्चाएं कई दिनों से चल रही है. (फोटो साभारः फाइल फोटो)
मृणाल ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इन अफवाहों को हंसते हुए रिजेक्ट कर दिया और कहा, “वो तो शादी हो रही है उनके हिसाब से.” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन अफवाहों का उन पर कोई असर पड़ता है, तो उन्होंने कहा, “अब तक मेरा कोई पीआर टीम नहीं था. मुझे टीम हायर करनी पड़ी क्योंकि मेरा घर का पता पब्लिक में आ गया था.”
मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, “खुद को सुरक्षित रखने के लिए मुझे टीम रखनी पड़ी. लेकिन मुझे समझ आ गया कि अगर मैं 3 करोड़, 6 करोड़, 10 करोड़ भी खर्च कर दूं, इतनी पब्लिसिटी मुझे कभी नहीं मिलेगी. तो जो भी झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, उन सबका बड़ा धन्यवाद.”
धनुष और मृणाल के डेटिंग की अफवाहें
मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशनशिप की अफवाहें पिछले साल तब शुरू हुईं जब मृणाल ने धनुष की फिल्म के रैप-अप पार्टी में शिरकत की थी. इसके बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर मृणाल को धनुष से मिलते और गले लगते देखा गया, जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की.
मृणाल ठाकुर कब करेंगी शादी
इसी बीच, पीटीआई से बात करते हुए मृणाल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों की जिज्ञासा पर कहा कि भविष्य में वह शादी जरूर करेंगी. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है और जब सही समय आएगा, तो वो खुद इसकी घोषणा करेंगी. मृणाल ने ये भी कहा कि समय के साथ शादी को लेकर लोगों की सोच बदली है और अब बाहरी उम्मीदों से ज्यादा पर्सनल च्वॉइस और इमोशनल कम्पैटिबिलिटी मायने रखती है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.