म्यूजिक लवर्स के लिए एक खास खबर सामने आई है. यूलिया वंतूर ने सुपरहिट सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपने नए गाने ‘तेरे संग’ को रिकॉर्ड करने का एक्सपीरियंश शेयर किया है. जियागंज में अरिजीत के घर बने स्टूडियो में हुई इस रिकॉर्डिंग को यूलिया ने यादगार और जादुई बताया. उनके मुताबिक, वहां काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था.
गाने का शेयर किया एक्सपीरियंस
यूलिया ने बताया कि जब अरिजीत ने गाना सुना तो उन्हें पसंद आया और उन्होंने तुरंत हां कह दी. इतना ही नहीं, उन्होंने पूरी टीम को अपने जियागंज वाले घर बुलाया और वहीं अपने पर्सनल स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करवाई. यूलिया के मुताबिक, अरिजीत की बनाई हुई म्यूजिकल दुनिया को करीब से देखना किसी सपने जैसा था.
अरिजीत की तारीफ में पढ़े कसीदें
यूलिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वहां का माहौल बेहद पॉजिटिव और सुकून भरा था. ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वहां हर दिन कुछ खास बनता है. यूलिया ने यह भी कहा कि अरिजीत सिर्फ एक शानदार सिंगर ही नहीं बल्कि बेहद जमीन से जुड़े इंसान हैं. वह म्यूजिक, लोगों और अपनी कम्युनिटी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.
खुद को मानती हैं खुशकिस्मत
हाल ही में यूलिया ने ‘तेरे संग’ का टीजर भी शेयर किया था. इस वीडियो में अरिजीत गाते नजर आ रहे हैं, वहीं यूलिया और दीपक तिजोरी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. यह गाना Salman Khan Films म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हो रहा है और इसका म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन Sony Music India कर रहा है.
यूलिया ने अरिजीत के साथ अपने पहले कोलैबोरेशन को शानदार अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें यह मौका मिला. उनकी शॉर्ट फिल्म Echoes Of Us के लिए उन्होंने जो गाना गाया था, उसे अरिजीत ने और भी खास बना दिया. यूलिया का कहना है कि ‘तेरे संग’ दिल से गाया गया ट्रैक है और यह कई लोगों के दिल को छू जाएगा.
बता दें कि ‘तेरे संग’ दरअसल शॉर्ट फिल्म Echoes Of Us का ही हिस्सा है. इस फिल्म में यूलिया के साथ दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हीलन मेरेडिज भी नजर आएंगी.यूलिया के शब्दों में, जियागंज में अरिजीत के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करना सिर्फ एक म्यूजिक सेशन नहीं था, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.