हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने 60 के दशक में अपनी मासूम मुस्कान से सबका दिल जीत लिया था. 1969 की उस डायमंड जुबली फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी थी. आज भी उस फिल्म का वह रोमांटिक गाना हर जुबां पर रहता है. शुरुआत में सेट पर दोनों के बीच काफी अनबन रही, सुपरस्टार उन्हें डांट तक देते थे. लेकिन धीरे-धीरे यह कड़वाहट गहरी दोस्ती में बदल गई. भले ही वह लीड हीरोइन के रूप में नहीं जमीं, पर अपनी बेमिसाल अदाकारी से उन्होंने वह मुकाम पाया जो आज भी एक मिसाल है.
साल 1969 में रिलीज हुई थी राजेश खन्ना और फरीदा जलाव की मूवी.
आराधना फिल्म में साथ किया काम
राजेश खन्ना को ‘खत’ फिल्म मिली और फरीदा जलाल को ‘तकदीर’. दोनों ने अलग-अलग फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन डायमंड जुबली फिल्म ‘आराधना’ (1969) में राजेश खन्ना और फरीदा जलाल के रोमांस ने पर्दे पर नया आयाम गढ़ दिया था. फिल्म का गाना ‘बागों में बहार है’ आइकॉनिक गानों में शुमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर रोमांस करने वाले अरुण और रेणू सेट पर एक-दूसरे से ठीक से बात तक नहीं करते थे.
राजेश खन्ना के सिर चढ़ गया था सक्सेस का नशा
फरीदा जलाल ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस वक्त काका पर सफलता का नशा था और किसी नए आर्टिस्ट के साथ काम करना उन्हें गंवारा नहीं था. वह सेट पर डायलॉग में गलती और रिहर्सल के दौरान फरीदा को डांटने लगते थे. खुद फरीदा ने कहा था कि राजेश खन्ना के साथ उस फिल्म में काम करना आसान नहीं था लेकिन फिल्म की रिलीज और फिल्म के हिट होने के बाद दोनों की बातचीत हुई और देखते ही देखते कड़वाहट दोस्ती में बदल गई.
राजेश खन्ना संग फरीदा जलाल की बन गई थी अच्छी बॉन्डिंग
आलम यह रहा कि राजेश खन्ना फरीदा जलाल को छोटी कहकर बुलाने लगे. दोनों ने साथ में 1969 में आई ‘भोला-भाला’ और ‘तलाश’ में भी काम किया. राजेश खन्ना और फरीदा का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वो सेट पर उन्हें परेशान करने लगीं. अभिनेता को सफेद कुर्ता-पजामा पहनने का बहुत शौक था और कुर्ते में दाग या सिलवट न पड़ जाए, ऐसे में वो किसी को अपने पास भटकने नहीं देते थे. हालांकि फरीदा जलाल उनके बालों के हेयरस्टाइल को खराब कर देती थी और अभिनेता कुछ कह नहीं पाते थे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.