प्राचार्य (Principal) – 209
सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) – 6479
गैर-शैक्षणिक कर्मी (Clerk, Lab Asst. आदि)- 2508
कुल पद – 9196
इन कॉलेजों में विज्ञान (Science), कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) संकायों की पढ़ाई होगी। सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक कॉलेज में कुल 15 विषय होंगे और हर विषय के लिए दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
कला संकाय- इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र।
विज्ञान संकाय- गणित, भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) और वनस्पति विज्ञान (Botany)।
वाणिज्य संकाय- वाणिज्य शास्त्र के विभिन्न विषय।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग होगी:
सहायक प्राध्यापक- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (कम से कम 55% अंकों के साथ) और NET/SET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। PhD डिग्री धारकों को प्राथमिकता मिल सकती है।
प्राचार्य- इस पद के लिए अनुभव और उच्च शैक्षणिक योग्यता (PhD) की आवश्यकता होगी।
गैर-शैक्षणिक पद – लिपिक (Clerk) और लैब असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन/डिप्लोमा और चतुर्थ वर्गीय पदों के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे।
आयु सीमा- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18/21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (पुरुष) व 40 वर्ष (महिला) होने की संभावना है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
न्यूनतम आयु- 18 वर्ष (गैर-शैक्षणिक) / 21-22 वर्ष (शिक्षण पद)
अधिकतम आयु (General)- 37 वर्ष (पुरुष) और 40 वर्ष (महिला)
BC/EBC (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष
SC/ST (पुरुष व महिला)- 42 वर्ष
वर्तमान में शिक्षा विभाग ने इस प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा है। जैसे ही कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलेगी, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षण पदों के लिए वेबसाइट: bsusc.bihar.gov.in
गैर-शैक्षणिक पदों के लिए वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार: state.bihar.gov.in/educationbihar
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.