Bigg Boss Fame Shrutika Arjun: बिग बॉस 18 के घर में अपनी चुलबुली बातों और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं। श्रुतिका न केवल अपनी कॉमेडी से घर वालों को हंसाती हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के ऐसे मजेदार किस्से सुनाती हैं कि सुनने वाला लोटपोट हो जाए। हाल ही में उन्होंने अपनी ‘सुहागरात’ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
हर लड़की की तरह श्रुतिका ने भी अपनी शादी की पहली रात को लेकर काफी फिल्मी और रोमांटिक सपने सजाए थे। उन्हें लगा था कि यह पल उनकी जिंदगी का सबसे यादगार और खूबसूरत पल होगा। लेकिन कहते हैं ना, हकीकत अक्सर सपनों से जुदा होती है। श्रुतिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसे वह आज ‘महा पोपट’ करार देती हैं।
श्रुतिका ने बताया कि शादी की भारी-भरकम रस्मों और शोर-शराबे के बाद जब वह थक-हारकर अपने कमरे में पहुंचीं, तो वह काफी नर्वस और एक्साइटेड थीं। उन्हें उम्मीद थी कि उनके पति अर्जुन उनके लिए कुछ स्पेशल करेंगे या कोई रोमांटिक बात होगी। लेकिन जैसे ही अर्जुन कमरे में आए, सीन पूरी तरह बदल गया।अर्जुन को थकान के कारण 103 डिग्री तेज बुखार हो गया था।
श्रुतिका ने हंसते हुए खुलासा किया कि ‘मैं तैयार बैठी कि कुछ रोमांटिक होगा, लेकिन अर्जुन कमरे में आते ही सीधे बिस्तर पर ढेर हो गए। उन्हें इतना तेज बुखार था कि मुझे रोमांस छोड़कर उनके सिर पर ठंडी पट्टियां रखनी पड़ीं।’
एक्ट्रेस श्रुतिका और अर्जुन की लव स्टोरी
अर्जुन और श्रुतिका का प्यार फैंस को बिग बॉस में देखने को मिला था। श्रुतिका ने बताया कि पति अर्जुन ने उनका हर मोड़ पर साथ दिया है। हाल ही श्रुतिका रियलिटी शो द 50 में दिखी थीं। फैंस को वह बेहद आई थी, लेकिन वो गेम नहीं जीत पाई थीं। एक्ट्रेस श्रुतिका का कॉमिक साइड फैंस को हमेशा पसंद आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.