लेकिन, उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर कहीं नजर नहीं आईं. नगमा को पार्टी से नदारत देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए. कई रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. इतना ही नहीं ब्रेकअप की बातें भी सामने आई.
आवेज ने किया ब्रेकअप को कंफर्म?
अब इस मामले पर आवेज दरबार ने खुद सामने से रिएक्शन दिया है.टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे ये तो कंफर्म लग रहा है कि अब दोनों साथ नहीं हैं. इंटरव्यू में आवेज से पूछा गया कि क्या बर्थडे पर नगमा ने उन्हें कोई खास गिफ्ट दिया है.
आवेज ने इसके जवाब में कहा ‘हम इसके बारे में बैठ के एक साथ प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताऊंगा आपको कभी.’आवेज से इसी इंटरव्यू के दौरान जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,’ऊपर वाले की जब दुआ होगी तब हो ही जाएगी. कल हो जाएगी. होनो को तो परसो भी हो जाएगी, लेकिन मैं इस पर कुछ कहना नहीं चाहता. मैं जब भी कुछ बोलता हूं वैसा कुछ भी नहीं होता है. मैंने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है और जो होना होगा हो जाएगा.’
आपको बता दें नगमा ने ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक किसी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं दिया है. मालूम हो आवेज दरबार ने नेशनल टीवी पर नगमा को शादी के लिए प्रपोज किया था. तब सलमान खान ने खुद ही आवेज से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा था. उस दौरान आवेज ने ब्लश करते हुए शादी की प्लानिंग पर बात की थी.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.