- कॉपी लिंक
कच्चे तेल के संकट के बीच देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। PTI के अनुसार कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।
इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.13 रुपए और डीजल की कीमत 96 रुपए पर पहुंच गई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों जैसे IOCL, HP और BP ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। नयारा देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप ऑपरेट करती है।
सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले टर्मिनलों पर भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। यह भी स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल पहले ही हो चुका है महंगा भले ही सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी कंपनियों ने न बढ़ाए हों, लेकिन पिछले हफ्ते ही प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा, फैक्ट्रियों और बड़े यूजर्स को बेचे जाने वाले ‘बल्क डीजल’ की कीमतों में 22 रुपए प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है। दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 99.89 रुपए से बढ़कर 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 50% तक बढ़ गई हैं। ब्रैंड क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
