10 अप्रैल को देहरादून में शो के दौरान मासूम शर्मा ने स्टेज से गालियां दी थीं।
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून में शो के दौरान स्टेज से गालियां देने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भिवानी के एडवोकेट अशोक आर्य ने बहल थाने में मासूम के खिलाफ शिकायत दी है।
उन्होंने मांग की है कि स्टेज से अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर मासूम शार्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया से इन वीडियो को डिलीट कराया जाए।
स्टेज से गालियां देने के बाद मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कोई यूजर उन्हें गुंडा कह रहा है तो कोई मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 10 साल तक सजा देने की मांग कर रहा है।
फेसबुक पर मासूम शर्मा के खिलाफ कमेंट…

जानिए एडवोकेट ने अपनी शिकायत में क्या कहा…
मंच से अश्लील गांलियां और हिंसक बयानबाजी
बहल के रहने वाले एडवोकेट अशोक आर्य ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार सुबह वह अपनी फेसबुक आईडी चला रहा था। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा मंच पर बहुत अश्लील गालियां और हिंसक बयानबाजी कर रहा था। यह समाज में अत्यधिक अश्लीलता फैलाने वाला व गैरकानूनी है। बहुत सी फेसबुक आईडी पर मासूम का वह वीडियो चल रहा है।
सोशल मीडियो से रील्स डिलीट करवाई जाएं
एडवोकेट ने आगे कहा कि फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मासूम शर्मा की रील्स को जल्दी डिलीट कराया जाए और मासूम शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में फैल रही अश्लीलता पर अंकुश लगे और मासूम शर्मा जैसे सिंगर भविष्य में इस तरह की हरकत न दोहराए।

एडवोकेट अशोक आर्य ने भिवानी के बहल पुलिस थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है।-फाइल फोटो
SHO बोले- संबंधित थाने में भेजेंगे शिकायत
बहल थाने के SHO संजय कुमार ने कहा कि एडवोकेट अशोक आर्य ने मासूम शर्मा के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद शिकायत को संबंधित थाने में भेज दी जाएगी। आगे की कार्रवाई संबंधित थाने द्वारा ही की जाएगी।

विवाद के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर माफी मांगी थी।
देहरादून के शो में बदमाश को गालियां दी थीं
यह मामला 10 अप्रैल से शुरू हुआ। मासूम शर्मा देहरादून के DAV कॉलेज में एक शो करने पहुंचे थे। यहां मंच से उन्होंने एक बदमाश को गालियां दीं। बाद में, मासूम ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। मासूम ने बताया कि एक बदमाश होटल में हथियार लेकर आया था और वह उनका पीछा कर रहा था। उसने अमेरिका में रह रहे चचेरे भाई को भी फोन करके धमकी दी थी। इसी बात का तनाव शो में निकल गया।
इस विवाद के बाद देहरादून पुलिस ने मासूम शर्मा को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। वहीं, हरियाणा महिला आयोग ने भी मासूम को नोटिस जारी किया है। मासूम को 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे आयोग के ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है।
——————————
ये खबर भी पढ़ें :-
दावा- मासूम शर्मा को स्टेज पर मारने की धमकी मिली:देहरादून पुलिस ने गालियां देने पर जवाब मांगा; हरियाणा महिला आयोग का भी नोटिस

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून शो में स्टेज पर गालियां देने के मामले में खुलासा हुआ है। इवेंट ऑर्गेनाइज कराने वाली टीम के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक भास्कर को बताया कि शो से पहले मासूम शर्मा को धमकी दी गई थी। एक बदमाश ने कहा था कि अगर शो किया तो स्टेज पर ही मार देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.