भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 7 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। 14 फरवरी को 4 महीने के बेटे के साथ मां जिंदा जली थी
उधर, 14 फरवरी को सिरोही के आबू रोड इलाके में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जल गई थी। देर रात करीब 11 बजे पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटे की जली हुई लाश पड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि बीड़ी या माचिस की तीली से आग लगी होगी। (पढ़िए पूरी खबर…) (खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.