शुभांगी ने ये भी कहा कि उनके लिए प्यार की शुरुआत घर से ही होती है, जिसमें उनके पेरेंट्स, उनकी बेटी आशी और उनके करीबी दोस्त शामिल हैं. शुभांगी ने कहा,’प्यार सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं होता, ये केयर, इज्जत और इमोशनल सपोर्ट के बारे में होता है.’
हर दिन वेलेंटाइन जैसा है
शुभांगी ने आगे कहा कि उनकी लाइफ में जो रिश्ते हैं, उसके लिए वो खुद को ग्रेटफुल समझती हैं और खुद को 14 फरवरी के दिन अकेला महसूस नहीं करती हैं. शुभांगी ने आगे वेलेंटाइन डे के बारे में बात करते हुए कहा,’मैं जिन लोगों से प्यार करती हूं, उनके साथ हर दिन मेरे लिए वेलेंटाइन डे जैसा है.
मुझे नहीं लगता कि इसे सेलिब्रेट करने के लिए मुझे किसी स्पेशल डेट की जरूरत है.’ शुभांगी अत्रे ने ये भी कहा कि पहले वो वेलेंटाइन डे को एक बड़े उत्सव के दौर पर देखती थीं. लेकिन, वक्त के साथ उनकी ये सोच बदल गई. शुभांगी कहती हैं कि ‘सच्चा प्यार हम जो पल रोज जीते हैं उसमें होता है, छोटे-छोटे गेस्चर में होता है.’
शुभांगी को अक्सर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखा गया है. ऐसे में एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक क्लियर लाइन खींची हुई है. एक्ट्रेस कहती हैं,’“मैं पूरी तरह से दिल से एक निराशाजनक रोमांटिक इंसान हूं.’
शुभांगी ने आगे कहा,’लेकिन रियल लव में अप्स एंड डाउन और मिसअंडरस्टैंडडिंग के साथ ग्रोथ भी देखने को मिलता है.’ वो कहती हैं कि उनके लिए परफेक्शन से ज्यादा कंफर्ट और इमोशनल कनेक्शन प्यारा है. शुभांगी कहती हैं कि उनके लिए सेल्फ लव और सेल्फ केयर की बहुत अहमियत है. वेलेंटाइन डे का प्लान एक्ट्रे्स ने बहुत सिंपल रखा हुआ है, वो इस दिन अपने चाहनेवालों के साथ टाइम स्पेंड करना करेंगी.साथ ही खुद को पैंपर भी करेंगी.
ये भी पढ़ें:-बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ की हाहाकार, महज 16 रुपये में मिल रही पायरेटेड कॉपी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.