सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता. कभी किसी का टैलेंट लोगों को दीवाना बना देता है, तो कभी किसी का अंदाज इंटरनेट पर छा जाता है. इन दिनों एक “भाभी” का डांस वीडियो ऐसा ही धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग बार-बार प्ले करने पर मजबूर हो रहे हैं. साड़ी में उनका देसी अंदाज और जबरदस्त कॉन्फिडेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देखने के बाद आपका मुंह भी खुला रह जाएगा.
ठुमकों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
वायरल हो रहे इस वीडियो में भाभी सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने साड़ी पहन रखी है और घूंघट में ही जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं. उनका डांस इतना एनर्जेटिक और एक्सप्रेसिव है कि आसपास खड़े लोग भी उन्हें देखने के लिए रुक जाते हैं. खास बात ये है कि उनके डांस में एक अलग ही कॉन्फिडेंस और मस्ती झलकती है, जो सीधे लोगों के दिल में उतर रही है. भाभी की कमर और फिर कमर के ठुमके, ऐसा डांस देखकर तो बॉलीवुड की अदाकाराएं भी शरमा जाएंगी.
देसी स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल
भाभी का ये वीडियो सिर्फ डांस नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और खुलकर जीने के अंदाज को भी दिखाता है. साड़ी और घूंघट में इस तरह खुलकर डांस करना लोगों को काफी अलग और खास लग रहा है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
यूजर्स बोले “इंटरनेट की नई क्रश मिल गई”
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई लिख रहा है “ऐसे ठुमके तो प्रोफेशनल डांसर भी नहीं लगा पाते”, तो कोई कह रहा है “भाभी ने तो पूरा इंटरनेट हिला दिया”. कई यूजर्स ने उन्हें “देसी क्वीन” तक बता दिया. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का फुल एंटरटेनमेंट कर रहा है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो को sadhna_singh9286 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.