Last Updated:
bcci may change ipl schedule: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों ने आईपीएल के समीकरण उलझा दिए हैं. राज्य में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के कारण गुवाहाटी में 7 और 10 अप्रैल को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के मुकाबलों पर संशय है. चुनाव के दौरान पुलिस बल की व्यस्तता और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा चुनौतियों के बीच बीसीसीआई को अपने शुरुआती शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है. अब सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले आधिकारिक कदम और पूरे शेड्यूल पर टिकी हैं.
आईपीएल के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव.
चुनाव आयोग के अनुसार, असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल (गुरुवार) को एक ही चरण में मतदान होना है. वहीं, आईपीएल के जारी शेड्यूल को देखें तो गुवाहाटी का बारासपारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स (RR) के दूसरे होम ग्राउंड के रूप में तीन बड़े मुकाबलों की मेजबानी करने वाला है.
आईपीएल के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव.
30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पेच 7 और 10 अप्रैल की तारीखों को लेकर फंसा है. नियमतः मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है और सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया जाता है. 7 अप्रैल को वोटिंग से ठीक दो दिन पहले मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम का मैच होना और फिर 10 अप्रैल को (वोटिंग के ठीक अगले दिन) आरसीबी का मुकाबला कराना सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है.
पुलिस के सामने दोहरी चुनौती
असम की भौगोलिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय सीमा (बांग्लादेश) से सटा होना सुरक्षा के नजरिए से बेहद संवेदनशील है. चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता ईवीएम (EVM) की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक और मतदान केंद्रों पर बल तैनात करना होता है. ऐसे में स्टेडियम के भीतर और बाहर हजारों की भीड़ को संभालना, खिलाड़ियों और वीआईपी मूवमेंट को 24 घंटे सुरक्षा देना आसान नहीं होगा. मतदान से ऐन पहले और ठीक बाद पुलिस बल का चुनाव ड्यूटी से हटकर क्रिकेट मैच की सुरक्षा में तैनात होना एक बड़ा जोखिम बन सकता है.
क्या बदलेगा शेड्यूल?
चर्चा है कि बीसीसीआई को अपने शुरुआती शेड्यूल में फिर से संशोधन करना पड़ सकता है. हालांकि, संभावना यह भी है कि बीसीसीआई ने कार्यक्रम जारी करने से पहले राज्य सरकार से विचार-विमर्श किया हो. यदि स्थानीय प्रशासन हरी झंडी देता है, तभी ये मैच तय समय पर हो पाएंगे. अन्यथा, गुवाहाटी के मैचों को किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट करना या तारीखों को चुनाव के बाद के लिए टालना ही एकमात्र रास्ता बचेगा. आईपीएल का पूरा शेड्यूल अगले कुछ दिनों में आने वाला है, जिससे यह साफ हो जाएगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स की ‘पिंक आर्मी’ अपने दूसरे घर में फैंस का मनोरंजन कर पाएगी या चुनाव का शोर क्रिकेट की गूंज पर भारी पड़ेगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.