इन तीन खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड | Image:
BCCI
इस बार कई बड़े नामों को सम्मान मिला है, लेकिन विराट कोहली, रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार्स को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2026 में तीन बड़े नामों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने का ऐलान किया है।
राहुल द्रविड़ को BCCI का सबसे बड़ा सम्मान
राहुल द्रविड़ और रॉजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा। ये BCCI का सबसे बड़ा सम्मान है, जो भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए दिया जाता है। मिताली राज को महिला वर्ग में BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा, उन्होंने महिलाओं के क्रिकेट को भारत में बहुत ऊंचाई पर पहुंचाया।
रॉजर बिन्नी का योगदान
रॉजर बिन्नी 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। बिन्नी 1985 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। बाद में उन्होंने अंडर-19 टीम को कोचिंग दी, जहां 2000 में विश्व कप जीता। वे भारतीय टीम के सलेक्टर भी रहे और 2022 से 2025 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने क्रिकेट को बहुत आगे बढ़ाया। वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी ODI मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की शुरुआत की।
राहुल द्रविड़ का योगदान
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाए। वे बेहतरीन बल्लेबाज, कप्तान और कोच रहे। अंडर-19 विश्व कप 2018 जीतवाया और मुख्य कोच के तौर पर 2024 टी20 विश्व कप में टीम को चैंपियन बनाया।
मिताली राज की उपलब्धियां
मिताली ने 20 साल से ज्यादा समय तक भारत की महिला टीम को लीड किया। वनडे में 50.68 की औसत के साथ 7,805 रन बनाए। वे कप्तान के तौर पर दो विश्व कप फाइनल तक पहुंचीं और महिलाओं के क्रिकेट को दुनिया में बहुत लोकप्रिय बनाया।
शुभमन गिल को पॉल उमरीगर पुरस्कार
इसके अलावा शुभमन गिल 2024-25 सीजन के लिए पुरुष वर्ग में बेस्ट भारतीय क्रिकेटर चुने गए। उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिलेगा। शुभमन गिल ने 2024-25 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया और यह अवॉर्ड उन्हें दूसरी बार मिला है। वे अब भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान भी हैं। महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को चुना गया है। स्मृति ने महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए और यह अवॉर्ड उन्हें करियर में पांचवीं बार मिल रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.