BCCI Announced Ireland Tour: शनिवार, 21 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया 2 टी20 मैचों के लिए जून-2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी। आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।
बीसीसीआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया 26 जून और 28 जून को पहला और दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच, यह दोनों मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा। भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। वहीं, भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में खेलेगी।
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। टीम इंडिया ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। वहीं, दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था।
आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से भिड़ंत
गौरतलब है कि आयरलैंड के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे टी20 सीरीज के अलावा, वनडे सीरीज भी खेलनी है। इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई को मैच खेलेगी। टी20 सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज भी खेलेगा, जो 14 जुलाई से लेकर 19 तक के बीच खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.