Barmer Water Supply Shutdown: राजस्थान के बाड़मेर और बालोतरा में ट्रंक लाइन लीकेज के चलते पिछले चार महीनों में 16वीं बार जल सप्लाई ठप हो गई है. बार-बार हो रहे शटडाउन से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हर मरम्मत पर करीब 18 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा. पाइपलाइन में लीकेज की वजह से कई कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है. प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन बार-बार की तकनीकी खामियों पर सवाल उठ रहे हैं.
Barmer water supply shutdown
बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की ट्रंक लाइन एक बार फिर लीकेज का शिकार हो गई है. गूंगा व बड़ोड़ा गांव के पास मुख्य पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण विभाग को दो दिन का शटडाउन लेना पड़ा है. इसके चलते बुधवार और गुरुवार को बाड़मेर शहर व बालोतरा क्षेत्र में नहरी पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. नहरी पानी बाड़मेर जीरो प्वाइंट तक नहीं पहुंच पाने के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
लीकेज की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही
मोहनगढ़ से बाड़मेर तक आने वाली इस मुख्य ट्रंक लाइन में पिछले चार महीनों में 16 बार शटडाउन लिया जा चुका है. बार-बार लाइन फूटने और गास्केट फटने की घटनाओं ने परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विभाग की ओर से ट्रंक लाइन के रखरखाव पर प्रतिमाह करीब 18 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं इसके बावजूद लीकेज की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है.
जलापूर्ति बहाल की जाएगी
पेट्रोलिंग के अभाव में न तो लीकेज समय पर पकड़े जा रहे हैं और न ही अवैध कनेक्शन रोके जा रहे हैं. इसका सीधा असर बाड़मेर,जैसलमेर और बालोतरा की जनता पर पड़ रहा है जो लगातार अनियमित जलापूर्ति से परेशान है. पीएचईडी नगरखंड के एक्सईएन बिजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि नहरी पानी बाड़मेर जीरो प्वाइंट तक नहीं पहुंचने के कारण दो दिन तक शहर में सप्लाई बंद रखनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही नियमित जलापूर्ति बहाल की जाएगी.
दो दिन की सप्लाई ठप
अक्टूबर में तीन बार (4, 5 और 31 अक्टूबर) नहर बंद रही थी. नवंबर में चार दिन (1, 2, 3 और 28 नवंबर) को जलापूर्ति प्रभावित रही. दिसंबर में भी सात दिन तक शटडाउन लेना पड़ा जब बीकेजी क्षेत्र में पाइपलाइन फूटने और गास्केट फटने के कारण लगातार पांच दिन पानी सप्लाई बंद रखी गई थी. अब मोहनगढ़ से भागू का गांव के पास ट्रंक लाइन में नए लीकेज के चलते एक बार फिर दो दिन की सप्लाई ठप रहेगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.