हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले टैंकर चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और तेज गति से कैंटर दौड़ा दिया। इसी भागमभागम में कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया। इनमें एक और युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बहादुरगढ़ में हुए हादसे के कुछ PHOTOS…. यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… मामा चौक पर हुआ हादसा, पहले युवकों को मारी टक्कर जानकारी अनुसार, हादसा बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) के मामा चौक पर सोमवार की दोपहर हुआ। चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवकों को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को रौंदा पहले हादसे के बाद चालक रुका नहीं, बल्कि पकड़े जाने के डर से कैंटर को और तेज भगाते हुए बाईपास की ओर ले गया। बाईपास पर कैंटर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इस हादसे में कानोंदा निवासी योगेंद्र (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर ऑटो को मारी टक्कर, महिला सहित चार चपेट में आए इसके बाद बेकाबू कैंटर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में सवार लाइनपार निवासी प्रेम (महिला), उनके पति कृष्ण और चालक जयवीर लहूलुहान हो गए। टैंकर को देख सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी चालक ने कैंटर रोका और उतर कर फरार हो गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.