Babar Azam Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां मैदान पर उनका बल्ला खामोश है, वहीं दूसरी तरफ अब वे अपने विज्ञापनों को लेकर भी विवादों और ट्रोलिंग के घेरे में आ गए हैं।
हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान बाबर ने कुछ ऐसा किया कि फैंस ने उन्हें ‘किंग’ के बजाय ‘कार्टून’ कहना शुरू कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना एक बार फिर विराट कोहली से हो रही है, लेकिन इस बार तारीफ के लिए नहीं बल्कि उनकी टांग खिंचाई के लिए।
हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान बाबर ने कुछ ऐसा किया कि फैंस ने उन्हें ‘किंग’ के बजाय ‘कार्टून’ कहना शुरू कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना एक बार फिर विराट कोहली से हो रही है, लेकिन इस बार तारीफ के लिए नहीं बल्कि उनकी टांग खिंचाई के लिए।
दरअसल, बाबर आजम एक कंपनी के लिए विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। इस विज्ञापन में उन्हें डाइव लगाकर एक शानदार कैच लपकने का सीन देना था। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के लिहाज से नीचे एक नरम गद्दा भी बिछाया गया था ताकि उन्हें चोट न लगे। लेकिन, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उनकी तरफ गेंद फेंकी गई, बाबर ने दाईं ओर गद्दे पर डाइव तो लगाई, लेकिन वह गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद एड शूट जैसे नियंत्रित माहौल में भी कैच छूट जाने पर फैंस भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
‘किंग बनने चले थे, कार्टून बन गए’: फैंस
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने बाबर आजम की क्लास लगानी शुरू कर दी। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, ‘बाबर आजम किंग कोहली बनने चले थे, लेकिन कार्टून बनकर रह गए। एड शूट में भी कैच छोड़ दिया, यह वाकई शर्मनाक है।’ यही नहीं लोग उनकी फिटनेस और फील्डिंग स्किल्स पर सवाल उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि एक समय बाबर की तुलना विराट कोहली जैसे दुनिया के महानतम बल्लेबाजों से होती थी, लेकिन बड़े मैचों में लगातार असफलता और कप्तानी जाने के बाद उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है।
बाबर आजम के प्रति फैंस की इस नाराजगी की एक बड़ी वजह हाल ही में संपन्न हुआ टी20 वर्ल्ड कप भी है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था और टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ सकी थी। खुद बाबर आजम भी बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे, जहां उन्होंने 6 मैचों में महज 91 रन ही बनाए थे। भारत के खिलाफ मिली हार और टूर्नामेंट में खराब फॉर्म के बाद से ही पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम को निशाने पर ले रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.