आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई बार यही आदत खतरनाक भी साबित हो सकती है. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस वायरल क्लिप में एक ऑटो ड्राइवर सड़क पर गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर रील्स स्क्रॉल करता नजर आता है. हैरानी की बात ये है कि वह सिर्फ कभी-कभार नहीं बल्कि लगातार फोन में इतना खोया हुआ है कि उसे सड़क पर क्या हो रहा है, इसकी भी खबर नहीं रहती. इस लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया.
ड्राइविंग के दौरान रील्स देखने में मशगूल ड्राइवर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर एक हाथ से गाड़ी चला रहा है और दूसरे हाथ से मोबाइल फोन पर रील्स देख रहा है. वह व्यस्त सड़क पर भी अपना पूरा ध्यान फोन पर लगाए हुए है, जिससे आसपास के ट्रैफिक की उसे कोई खास परवाह नहीं दिखती. यह लापरवाही किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.
was in an auto the other day and the driver kept watching short videos while driving
not occasionally watching, this dude was locked in busy scrolling and not really paying attention to the road
at one point, a truck ahead of us started reversing, he didn’t notice and i had to… pic.twitter.com/dRVrJb3vJm
— Aakanksha (@aakancvedi) March 24, 2026
टल गया बड़ा हादसा
वीडियो में एक खतरनाक पल भी सामने आता है, जब सामने चल रहा ट्रक अचानक रुकता या पीछे होने लगता है, लेकिन ड्राइवर को इसका पता ही नहीं चलता. तब ऑटो में बैठी महिला यात्री जोर से चिल्लाती है “Anna nodi munde” यानी आगे देखो. इसके बाद ड्राइवर आखिरी समय में ब्रेक लगाता है और हादसा टल जाता है. यह पल देखकर हर कोई हैरान रह गया.
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा ड्राइवर
महिला ने ड्राइवर को कई बार समझाया कि वह फोन चलाना बंद करे, और कुछ समय के लिए उसने मान भी लिया. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कुछ ही मिनटों बाद वह फिर से मोबाइल में रील्स देखने लगा. यहां तक कि जब उसे पता था कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है, तब भी उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी और कैमरे से बचने की कोशिश करता रहा.
सोशल मीडिया की लत बन रही खतरा
इस घटना ने एक बड़ी समस्या की ओर इशारा किया है, जो है सोशल मीडिया की लत. कई लोग इतने ज्यादा मोबाइल में खो जाते हैं कि उन्हें अपने आसपास का ध्यान ही नहीं रहता. सड़क पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन सेरेमनी में बेटी संग पहुंची फ्लाइट अटेंडेंट, मैचिंग यूनिफॉर्म में मां-बेटी ने ढाया कहर
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने ऐसे ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामलों में भारी जुर्माना या लाइसेंस रद्द करना चाहिए, ताकि लोग इस तरह की गलती दोबारा न करें. वीडियो को @aakancvedi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.