टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद फैंस को 19 साल पुराना 2007 का टी20 वर्ल्ड कप भी याद आया, उस टूर्नामेंट में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी. वहीं 2026 में जिम्बाब्वे से हार के बाद आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविड हेड ने किसे जिम्मेदार ठहराया.
बता दें कि मिचेल मार्श की गैर मौजूदगी में बाएं हाथ के ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे हैं. हेड ने हार के बाद बताया कि टीम ने क्या-क्या गलती की. इसके अलावा हेड ने जिम्बाब्वे की सहराना भी की. हालांकि हेड ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी टीम ने अच्छा किया.
क्या बोले ट्रेविस हेड?
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए ट्रेविस हेड ने कहा, “मुझे लगा कि हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. हालांकि हमने अपनी पारी में सिर्फ दो विकेट लिए, फिर भी मुझे लगा कि यह शायद उम्मीद से नीचे था. ऐसा लगा कि दूसरी पारी में हमने काफी अच्छा परफॉर्म किया. हमने विकेट गंवा दिए. पहला हाफ अंडर प्रेशर था.”
हेड ने आगे कहा, “उन्होंने अच्छा खेला, जैसा कि मैंने कहा, मुझे अब भी ऐसा लगता है कि अगर टॉस जीतने और उसके आधार पर खेलने के बाद हमें वह स्कोर दिया जाता, तो मुझे लगता है कि हम उस स्कोर को स्वीकार लेते. इसलिए मुझे नहीं लगता कि जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आपको ऐसा कुछ नहीं मिलता जिसे आप अलग तरीके से कर सकते थे या बदल सकते थे. हालांकि मुझे लगा कि हमने इस पर अच्छी तरह से काम किया और हम उस स्कोर पर थे जिसे हम चेज करना चाहते थे.”
मुकाबले का हाल
बात करें मुकाबले की, तो जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 169/2 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.