Last Updated:
Australia super 8 qualification scenario: किसने सोचा था कि 2021 की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका से करारी शिकस्त के बाद कंगारुओं का सफर अब जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबले पर टिका है. चलिए समझते हैं सारे समीकरण…
ऑस्ट्रेलिया का टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण
चलिए ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 में पहुंचने के समीकरण पर नजर डालते हैं
- मंगलवार को जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हराया तो ऑस्ट्रेलिया बाहर.
- अगर मंगलवार को आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हराया तो ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि श्रीलंका, जिम्बाब्वे को हराए.
- ऑस्ट्रेलिया ओमान को हराए फिर जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बीच नेट रनरेट से फैसला हो.
दरअसल, सच यही है कि इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें मुश्किल में हैं. अब उसे ओमान के खिलाफ अपने आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीतना होगा और बेहतर नेट रन रेट के लिए अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. अगर जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जाएगा.
जिम्बाब्वे मंगलवार को जीता तो भारत को कैसे फायदा?
आयरलैंड पर जिम्बाब्वे की जीत न सिर्फ उसे सुपर-8 में पहुंचाएगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया को भी वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी. ऑस्ट्रेलिया के बाहर जाते ही भारत भी राहत की सांस लेगा क्योंकि उसके रास्ते का बड़ा कांटा हटेगा. दरअसल, जिम्बाब्वे के जीतने पर उसकी टक्कर 26 फरवरी को सुपर-8 राउंड में भारत से होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया अगर क्वालीफाई करता है तो इस दिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जंग देखने को मिलेगी. आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया अक्सर नर्वस होती रही है.
पाथुम निसंका सेंचुरी
निसंका की ऐतिहासिक सेंचुरी ने दिलाई श्रीलंका को जीत
पाथुम निसंका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए और श्रीलंका ने जीत के लिए मिले रिकॉर्ड 182 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. इस बैटर ने 10 चौके और पांच छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (38 गेंद में 51) के साथ 66 गेंद में 97 जबकि पवन रथनायके (15 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.