‘अता पता लापता’ एक कॉमेडी-सटायर फिल्म थी। कहानी एक ऐसे आदमी की थी, जो अपनी गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में देता है, लेकिन असल में खुद ही चोरी का नाटक करता है ताकि इंश्योरेंस का पैसा मिले। फिल्म में मीडिया और पुलिस सिस्टम पर भी व्यंग्य था। इसमें राजपाल यादव के अलावा गोविंद नामदेव, ओम पुरी, असरानी और अशुतोष राणा जैसे कलाकार थे।
अब यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है। कई लोग इसे देख रहे हैं और कुछ फैंस इसे फिर से रिलीज करने की मांग भी कर रहे हैं, ताकि राजपाल यादव को कुछ मदद मिल सके।
लोन चुकाने के लिए राजपाल यादव ने कंपनी को चेक दिया था, लेकिन पैसे न होने की वजह से वे चेक बाउंस हो गए। समय के साथ ब्याज और जुर्माना जुड़ता गया। अब कुल बकाया राशि लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी उनके खिलाफ चेक बाउंस केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने कई बार राजपाल यादव को मौका दिया कि वे पैसा चुकाएं, लेकिन वे समय पर पूरा भुगतान नहीं कर पाए। 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा।
इस मुश्किल वक्त में कई बॉलीवुड सितारे राजपाल यादव के साथ खड़े हुए हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन जैसे लोगों ने उनकी मदद की बात कही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.